झड़ते बालों के लिए रामबाण है सरसों के तेल, दही और केले का पेस्ट, सिर्फ 2 दिन में दिखेगा असर

वर्तमान समय में बालों के झड़ने, रफ होने, टूटने और सफेद होने की समस्या भला किसे नहीं है? खराब खानपान, लाइफस्टाइल और तनाव के चलते लोगों को बालों से जुड़ी इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जब सिर के बाल कम होने लगते हैं तो आपका पूरा लुक बदल जाता है। क्योंकि बाल आपकी पर्सनेलिटी को सजाने-संवारने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। यूं तो मार्किट में हेयरफॉल रोकने के नाम पर कई तरह के प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन नेचुरल तरीकों की बात ही अलग होती है। ये फायदा तो देते ही हैं साथ ही आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं देते हैं। आज हम आपको बालों की तमाम समस्याओं से बचने के लिए कुछ आसान और असरकारी होममेड हेयर मास्क बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 15, 2020 6:21 PM IST

वर्तमान समय में बालों के झड़ने, रफ होने, टूटने और सफेद होने की समस्या भला किसे नहीं है? खराब खानपान, लाइफस्टाइल और तनाव के चलते लोगों को बालों से जुड़ी इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जब सिर के बाल कम होने लगते हैं तो आपका पूरा लुक बदल जाता है। क्योंकि बाल आपकी पर्सनेलिटी को सजाने-संवारने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। यूं तो मार्किट में हेयरफॉल रोकने के नाम पर कई तरह के प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन नेचुरल तरीकों की बात ही अलग होती है। ये फायदा तो देते ही हैं साथ ही आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं देते हैं। आज हम आपको बालों की तमाम समस्याओं से बचने के लिए कुछ आसान और असरकारी होममेड हेयर मास्क बता रहे हैं।

Hair-mask-steps

सरसों के तेल, दही और केले का पेस्ट

केले को बालों के लिए एक जबरदस्त कंडीशनर माना जाता है। क्योंकि यह नेचुरल ऑयल, एसेंशियल मिनिरल्स, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट से लैस होता है। केले, सरसों के तेल और दही का मास्क न सिर्फ आपके बालों को नमी देता है बल्कि आपके बालों को चमकदार और मुलायम भी बनाता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको 1 पका हुआ केला, आधा कप दही और 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल लेना है। अब एक कटोरी में केले को डालकर इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें सरसों का तेल और दही डालकर पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। अपने बालों के ऊपर शावर कैप लगाएं और इसे 30 मिनट से एक घंटे तक बालों पर लगा रहने दें। अब बालों को साफ पानी से धो लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में 2 बार ट्राई कर सकते हैं। यह पेस्ट हेयरफॉल को रोकने के लिए काफी कारगार है।

कैस्टर, जैतून और सरसों के तेल का मास्क

इन तीन तेलों का मिश्रण बालों के लिए बहुत ही ज्यादा चमत्करी होता है। ये सूखे और घुंघराले बालों के लिए एक अद्भुत पेस्ट है। अगर आप बाल बहुत फ्रिजी रहते हैं तो कैस्टर, जैतून और सरसों के तेल का मास्क आपके बालों को चमकदार बनाने में मदद करेगा। इस पेस्ट के लिए आपको एक कटोरी में अरंडी का तेल, सरसों का तेल और जैतून का तेल समान मात्रा में डालकर मिलाना है। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद बालों पर गर्म तौलिया डालकर ढक दें। करीब 1 से 2 घंटे के बाद हल्के गुनगुने पानी से बाल धो दें। इस नुस्खे को अपनाने से आपको वाकई असर दिखेगा।

एलोवेरा और सरसों के तेल का पेस्ट

यह तो आपको पता ही होगा कि एलोवेरा बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है। लेकिन शायद यह पता नहीं होगा कि एलोवेरा और सरसों के तेल का पेस्ट कितना गजब का काम करता है। दरअसल एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो डैंड्रफ, ड्राई हेयर और ड्राई स्कैल्प से छुटकारा दिलाते हैं। यदि आप अपने बालों की ग्रोथ को सही करना चाहते हैं तो इस हेयर मास्क का उपयोग करें। इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी में करीब 2 चम्मच एलोवेरा जैल और 2 चम्मच सरसों का डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है। अब इस पेस्ट से अपने स्कैल्प और बालो की मालिश करें। करीब 2 घंटे के बाद बालों को धो दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source