Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बालों की नियमित कंडिशनिंग (hair care in winters) बहुत ज़रूरी होती है। हेयर कंडीशनर (hair conditioning natural remedies) और हेयर सीरम से बाल मुलायम हो जाते है तथा इनकी चमक भी बढ़ती है। इससे बालों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है, जिससे वे हेल्दी और शाइनी नज़र आते हैं। इसीलिए सर्दियों के मौसम में भी बालों की कंडिशनिंग का पूरा ध्यान रखें। (hair conditioning natural remedies)
सर्दियों में बाल काफी रूखे-सूखे और उलझे हुए नज़र आते हैं। खासकर कर्ली हेयर वाले लोगों को इस तरह की समस्या बहुत होती है। इसीलिए बालों की कंडिशनिंग से इन्हें मैनेज करना आसान हो जाता है।
क्रीमी हेयर कंडीशनर में पानी मिलाकर इसे स्प्रे बोतल में भरकर रखें। इस मिश्रण को बालों पर स्प्रे कर लें तथा इसके बाद बालों को इस प्रकार कंघी करें की स्प्रे पूरी तरह बालों पर फैल जाए। इस तरह का स्प्रे तुरंत शैम्पू किए गए बालों पर या पूरी तरह सूख चुके बालों पर भी किया जा सकता है।
इसके अलावा अगर आप नैचुरली अपने बालों की कंडिशनिंग के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ घरेलू और नैचुरल चीज़ों को मिलाकर ऐसा कर सकते हैं। ऐसी ही कुछ चीज़ें हैं नारियल का तेल, एग यॉक और कैस्टर ऑयल।
यह भी पढ़ें- घर पर करना चाहते हैं हेयर कलर, तो फॉलो करें ये हेयर केयर टिप्स।