Hair care : बढ़ती उम्र में बालाेें की देखभाल के लिए फॉलो करें ये टिप्‍स

उम्र बढ़ने के साथ बालों में भी सफेदी नजर आने लगती है। इसी के साथ उनका घनापन भी कम होने लगता है। पर अगर आप बढ़ती उम्र में भी बालों का सौंदर्य बनाए रखना चाहती हैं, तो फॉलो करें ये खास टिप्स।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : June 25, 2019 4:38 PM IST

बालों में उम्र नजर आना कोई नई बात नहीं है। उम्र के साथ-साथ हेयर केयर (Hair Care) और भी मुश्किल हो जाती है। अगर आपको अपने बालों की सही देखभाल (Hair Care) करनी है तो आपको उनका खास ध्‍यान रखना होगा। बढ़ती उम्र में भी बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर कलर और अन्‍य प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल करती हैं। पर जरूरी नहीं कि हर बार ये प्रोडक्‍ट अपना कमाल दिखाएं ही। कई बार इनके हानिकारक रसायन बालों को और ज्‍यादा नुकसान पहुंचा देते हैं। अगर आप बढ़ती उम्र में भी बालों का सौंदर्य बनाए रखना चाहती हैं तो फॉलो करें ये खास टिप्‍स।

बालों पर उम्र का असर

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में मेलानिन की कमी होने लगती है। जिसका सबसे पहले असर बालों पर नजर आता है। बाल सफेद होने लगते हैं। धूल, धूप और प्रदूषण का असर बालों पर भी नजर आता है। जिससे वे रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसकी एक अहम् वजह महिलाओं में एस्ट्रोजेन हार्मोन का कम होना है। स्‍कैल्‍प का रूखापन भी उम्र बढ़ने के साथ होने वाली एक और समस्‍या है।

केमिकल भी हैं जिम्‍मेदार

इसके अतिरिक्त बालों के स्कैल्प का रुखा होना, डैंड्रफ होना एवं सफ़ेद बालों को को कलर करने के लिए प्रयोग किये जाने वाले कैमिकल युक्त कलर का प्रयोग करना है। इन कमिकल्स के कारण बालों के स्कैप में रूखेपन की समस्या हो जाती है। जिससे बाल जड़ से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए 40 के बाद बालों की देखभाल के इन टिप्स को अपनाना आवश्यक है।

बालों की देखभाल (Hair Care) के लिए फॉलो करें ये टिप्‍स

बालों की देखभाल (Hair Care) के लिए अपने दैनिक आहार में हरी सब्जियां एवं फल लेने चाहिए। इससे शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है। जिससे बाल भी स्वस्थ रहते हैं। बढती उम्र में अंडा या ज्यादा प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को खाना कम करना पड़ता है। इससे बालों को प्रोटीन, ओमेगा 3 एवं अमीनों एसिड की मात्रा नहीं मिल पाती है।  जिससे बाल झड़ने लगते हैं। इसके लिए अंकुरित अनाज एवं अलसी के बीज को नियमित आहार में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – खूबसूरती के साथ सेहत के लिए भी अच्‍छा है पेडीक्‍योर, जानें इसके लाभ

हेयर केयर के लिए 

सफ़ेद बालों को कवर करने के लिए हेयर डाई का प्रयोग करने के बाद बालों की कंडीशनिंग अवश्य करनी चाहिए।  उम्र के साथ बालों के स्कैल्प का रुखा होना शुरू हो जाता है। इससे बचने के लिए बालों को हफ्ते में एक या दो बार हीं शैम्पू से धोना चाहिए। गुनगुने तेल से बालों के स्कैल्प की मालिश करनी चाहिए। फि‍र  20 मिनट के बाद बालों को धोना चाहिए। इससे स्कैल्प के रोम छिद्र खुल जाते हैं और रूखापन दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें - ग्‍लोइंग स्किन के लिए नहाने में करें इन चीजों का इस्‍तेमाल

बालों की स्‍टाइलिंग

हेयर ड्रायर या हेयर स्ट्रैटनर का प्रयोग ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। ज्यादा कंघी या ब्रश करने से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त बालों में ज्यादा टाइट रबरबैंड या क्लिप्स नहीं लगाना चाहिए। इससे बाल टूटने से बचेंगे। महीने में एक बार बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन पैक का प्रयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – बढ़ाना है स्किन का ग्‍लो तो चेहरे परे लगाएं कॉफी-कोकोनट फेस पैक

इस तरह बढ़ाएं सॉफ्टनैस 

शैम्पू में एक चम्मच चीनी मिलाकर बालों को धोने से बालों पर शैम्पू में उपस्थित कैमिकल्स का प्रभाव कम हो जाता है। जिससे बाल सॉफ्ट एवं सिल्की बने रहते हैं। बढ़ती उम्र में बालों के स्कैल्प की ऊपरी सतह को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से नुक्सान पहुँचता है। जिससे के कारण बालों के झड़ने एवं नए बालों का निकलना रुक जाता है। इससे बचने के लिए तेज धूप में बालों को स्कार्फ या कैप से ढक कर निकलना चाहिए।