बालों की स्टाइलिंग और हेयर केयर के लिए हम सभी कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन डिवाइसेस का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। अगर हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते तो हमारे बाल खूबसूरत दिखने की बजाय खराब हो जाते हैं। हम यहां लिख रहे हैं कुछ हेयर केयर टिप्स जो ब्लो ड्रायर या हेयर ड्रायर करते हुए आपके बालों को संभालने में मदद करेंगी।
याद रखें ब्लो-ड्राई को जितना हो सके उतने कम तापमान पर इस्तेमाल करें। जी हां, इससे बाल सूखने में ज़्यादा समय लगेगा पर इस तरह नुकसान कम होगा लेकिन इससे आपके बाल गर्म नहीं होगें। अच्छी कंपनी के हेयर ड्रायर्स में टेम्परेचर की आसान और अच्छी सेटिंग्स होती हैं। कम गर्म हवा से बाल सुखाने पर वह कमज़ोर और रुखे-सूखे नहीं बनेगें।
बहुत गीले बालों (जिनसे पानी टपक रहा हो) को ब्लो ड्रायर से सुखाना आपके बालों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। पहले अपने बालों को तौलिए से सुखा लें फिर ब्लो-ड्राई करें। ऐसा करने से बाल बिखरे हुए और उलझ जाते हैं।
अगर आप अपने बालों को चिड़िया के घोंसले जैसा नहीं बनाना चाहते तो ब्लोड्राई बीच में न रोकें। ध्यान दें कि आपके बालों में नमी न रह गयी हो वर्ना दिनभर आपके बाल बिखरे हुए रहेंगे। पूरी तरह से सूखे बाल हल्के और चमकदार नज़र आते हैं।
ब्लो ड्राई करते समय बालों में प्लास्टिक या किसी धातु से बने कंघे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि वे जल्दी गर्म होकर आपके बालों में चिपक सकते हैं। आप बोर ब्रिसल वाले हेयरब्रश का इस्तेमाल करें। जो नर्म होने के साथ जल्दी गर्म नहीं होते। यह ब्रश रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ही बहुत अच्छे हैं और जैसे ही मुझे यह बात पता चली तब से मैंने इसका इस्तेमाल शुरु कर दिया।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.