... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 15, 2018 9:33 AM IST
एप्रिकॉट्स में ढेर सारे प्लांट ऑक्सिडेंट्स होते हैं।.© Shutterstock
एप्रिकॉट यानी खुबानी में बीटा कैरोटिन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसका ताजा फल विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। एप्रिकॉट में ढेर सारे प्लांट ऑक्सिडेंट्स होते हैं। इस फल को खाने के साथ-साथ इसका तेल भी बनाया जाता है, जिसे खुबानी कर्नेल तेल या एप्रिकॉट ऑयल कहा जाता है। बालों से संबंधित ज्यादातर समस्याओं में ये तेल आपके काम आता है। आइए आपको बताते हैं कि बालों के लिए कितना फायदेमंद है एप्रिकॉट ऑयल।
यह भी पढ़ें-जानें क्या है हेयर ड्रायर या ब्लो-ड्रायर इस्तेमाल करने का सही तरीका !
बालों की लंबाई बढ़ाए एप्रिकॉट ऑयल
खुबानी का तेल बालों को मजबूत बनाता है और इनकी लंबाई भी बढ़ाता है। इसके लिए आपको रोज सोने से पहले खुबानी का तेल डालकर बालों के जड़ों में मसाज करना चाहिए। आप चाहें तो खुबानी के तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर इसे स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। 20 मिनट तक लगातार मसाज करें। 2 घंटे तक तेल को बालों पर लगे रहने दें। आप चाहें तो गर्म पानी में तौलिया भिगोकर अपने बालों को इसमें बांध सकते हैं। इससे ऑयल का इफेक्ट ज्यादा होगा।
यह भी पढ़ें-जानिए, किस जेल को लगाने से आने लगेंगे सिर पर बाल
अगर डैंड्रफ से हैं परेशान
डैंड्रफ के कारण भी बाल झड़ते हैं। इसके लिए खुबानी का तेल और लेमन मास्क ट्राई करें। 2 बडे़ चम्मच खुबानी का तेल और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि लेमन जूस बहुत ज्यादा भी न हो, क्योंकि इससे स्कैल्प ड्राई होता है। इस मिश्रण को 15 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें और फिर बाल धो लें।
बाल बनाए मजबूत
कैस्टर ऑयल बालों की मजबूती के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इफेक्टिव हेयर मास्क बनाने के लिए आप एप्रिकॉट ऑयल और कैस्टर ऑयल को मिक्स कर लें। 2 बड़े चम्मच एप्रिकॉट ऑयल और 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल मिक्स करने के बाद, इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए, इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।