त्वचा और बालों को प्रदूषण से यूं रखें सुरक्षित
एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर और माइक्रोवेव से निकलने वाली गैसें त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक होती हैं। इस नुकसान से बचने के लिए हेयर व मेकअप विशेषज्ञ आश्मीन मुंजाल कुछ खास टिप्स बता रही हैं...
अपनी त्वचा और बालों को प्रदूषण से बचाए रखना बहुत जरूरी है। प्रदूषण से बालों और त्वचा को नुकसान होता है। गर्मी हो या सर्दी, बसंत या मानसून, अपनी त्वचा और बालों को प्रदूषण से बचाने के लिए विशेष देखभाल करनी चाहिए। आप चाहे घर के भीतर रहें या बाहर, ऑफिस में रहें या वायु प्रदूषण में, अपनी त्वचा और बालों की खास देखभाल करें। एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर और माइक्रोवेव से निकलने वाली गैसें आपकी त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक होती हैं। इस नुकसान से बचने के लिए स्टार सैलून एंड एकेडमी की डायरेक्टर एंड हेयर व मेकअप विशेषज्ञ आश्मीन मुंजाल कुछ खास टिप्स पेश कर रही :
चेहरे की त्वचा को टाइट करते हैं ये तीन आसन, आप भी जानें
- अपनी त्वचा और बालों की क्लिंजिंग, टोनिंग और माइश्चराइजिंग करें। बालों को पर्याप्त पोषण दें ताकि वे रूखे और बेजान न हो जाएं।
- बाहर जाते समय अपने बालों को प्रदूषण से बचाने के लिए विशेष स्प्रे का इस्तेमाल करें। त्वचा पर भी सनस्क्रीन, एलोवेरा जेल या अन्य रक्षात्मक परत लगाएं। इससे आपकी त्वचा 6-7 घंटों के लिए प्रदूषण से सुरक्षित हो जाती है।
- नियमित रूप से स्क्रब का इस्तेमाल करें। त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखने के लिए ग्लो पैक लगाएं। घर में बने पैक प्रदूषण से आपकी त्वचा को सुरक्षित रखने में बेहद कारगर हो सकते हैं।
ये हैं बालों के लिए बेस्ट विटामिंस, डाइट में इन्हें शामिल करके पाएं हेल्दी और स्ट्रॉन्ग हेयर