... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 18, 2020 9:17 AM IST
Sudden onset of thinning hair can also be a sign of nutrient deficiencies.
Hair Fall Reason: बाल झड़ने (Hairfall ) की समस्या काफी बढ़ने लगी है। महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या सबसे अधिक होती है। वहीं, पुरुष भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति बाल झड़ने (Hairfall) के प्रमुख कारणों में से एक है। बाजार में कई ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट आ चुके हैं, जो इस बात का दावा करते हैं कि ये प्रोडक्ट इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके हेयर फॉल बंद हो जाएंगा। लेकिन ऐसा नहीं होता है। कई कोशिश करने के बावजूद बाल झड़ते हैं, इसका कारण ये है कि कि हमें ये मालूम नहीं होता है कि आखिर बाल क्यों झड़ते हैं।
हमें इस बात की जानकारी हो जाए की बाल क्यों झड़ (Hair Loss Causes) रहे हैं तो ये हमारे बाल को झड़ने से रोकने में मदद कर सकती है। गलत आहार, बदलती जीवनशैली, प्रदूषण, स्ट्रेस भरी लाइफ इत्यादि बाल झड़ने के मुख्य कारणों (Hair Loss Causes) में से एक है। एक्सपर्ट महिलाओं के बाल झड़ने (Hair Fall In Women) के कुछ संभावित कारण बताते हैं। आज हम आपको उन्हीं विषयों के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारत में अधिकतर महिलाएं एनिमिया की शिकार हैं। जिसके कारण महिलाओं को पीरियड्स में समस्याएं होने लगती है। शरीर में आयरन की कमी बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक है। बालों को उचित विकास के लिए आयरन का होना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं, तो ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे हेयर फॉल बंद हो जाए।
स्किन पर निखार और चमक बरकरार रखने के लिए चेहरे पर लगाएं टमाटर फेस मास्क
अधिकतर महिलाओं को देखा गया है कि वे वजन घटाने के चक्कर में डाइट प्लान फॉओ करती हैं, जिसकी वजह से वे कई पोषक तत्वों का सेवन करना छोड़ देती हैं। शरीर में कम कैलोरी और पोषण तत्वों की कमी के कारण भी बाल काफी मात्रा में झड़ने लगते हैं। इसलिए अगर आप डाइट प्लान फॉलो करती हैं, तो संपूर्ण पोषक तत्वों से भरा आहार जरूर लें।
आज के दौर में अधिकतर महिलाएं थायराइड की समस्या से जूझ रही हैं। वहीं, थायराइड के कारण भी काफी बाल झड़ते हैं। थायराइड ग्रंथि के असंतुलन होने के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें बाल झड़ने की समस्या भी शामिल है।
फेस की चर्बी को दूर करने के लिए बैठे-बैठे सिर्फ 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज
बालों के झड़ने से हैं परेशान? रुजुता दिवेकर से पाएं इसका समाधान