गुलकंद से बनाएं चेहरे के लिए ये 3 फेस पैक, झाइयां और दाग-धब्बे कम करने में है मददगार

Gulkand benefits: गुलकंद की प्रकृति ठंडी होती है, इसलिए ये चेहरे को अंदर से ठंडा करती है। इसके अलावा गुलाब का एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने को कम करने में मददगार है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : August 24, 2022 4:43 PM IST

Gulkand Face Pack: गुलकंद को लोग खाने में और शरबत बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है गुलकंद चेहरे पर लगाने के भी काम आ सकते हैं। गुलकंद में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो कि स्किन की एक्ने को दूर करता है। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होता है कि सूजन को कम करता है। इसके अलावा गुलकंद त्वचा को हाइड्रेट भी करता है और चेहरे की रंगत निखारता है। साथ ही ये झाइयों और दाग-धब्बे को कम करने में भी मददगार है। पर प्रश्न ये है कि आप चेहरे के लिए गुलकंद का इस्तेमाल करेंगे कैसे। तो, आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।

1. कच्चे दूध गुलकंद फैसपैक-Raw Milk Gulkand Face Pack

कच्चे दूध और गुलकंदके फेस पैक से आप अपना चेहरा एक्सफोलिएट कर सकते हैं। इसके लिए कच्चा दूध लें, इसमें बेसन मिलाएं और ऊपर से 1 चम्मच गुलकंद डालें। अब दोनों को मिला कर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। कु 20 मिनट के बाद इसे धो लें। इस फेस पैक में इस्तेमाल किया गया दूध और बेसन इसे एक उत्कृष्ट एक्सफोलिएटर बनाता है, मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है। गुलकंद फेस पैक त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखते हैं और इसे हाइड्रेट रखते हैं। साथ ही दूध में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मुक्त कणों से लड़ते हैं, जबकि बेसन मुंहासों और फुंसियों से छुटकारा पाने में मदद करता है।

2. एलोवेरा गुलकंद हाइड्रेटिंग पैक-Aloevera Hydrating Face Pack

एलोवेरा और गुलकंद से बना ये हाइड्रेटिंग फेस पैक ना सिर्फ त्वचा में हाइड्रेशन बढ़ाता है बल्कि ये झाइयों और दाग-धब्बों को भी कम करता है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एलोवेरा जेल में गुलकंद मिलाएं। इसका एक चिकना पेस्ट बनाएं और इसे अच्छी तरह मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं। अन्य फेस पैक की तरह, इसे आपके चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए रहने दें और फिर चेहरा धो लें। चूंकि एलोवेरा एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, इसलिए यह फेस पैक आपकी त्वचा पर खूबसूरती से काम करता है। ये चेहरे को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ इसे फिर से जीवंत करता है, जिससे इसे एक प्राकृतिक चमक मिलती है। एलोवेरा त्वचा को कसने और उसकी बनावट में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसके एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व मिल कर मुंहासों, झाइयों और फुंसियों को ठीक करने में मदद करता है।

3. संतरे के छिलके और गुलकंद से बनाएं फेस पैक-Orange Peel Gulkand Face Pack

इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच गुलकंद लें। इसमें संतरे के छिलके का पाउडर और शहद मिलाएं। अब इसका एक चिकना पेस्ट बनाएं और इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और इसके सूखने का इंतजार करें। अब चेहरा धो लें। ये फैस पैक विटामिन, जिंक, सेलेनियम और अमीनो एसिड से भरपूर है। ये शहद त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देने और क्षति की मरम्मत करता है। ये संतरे के छिलके का पाउडर त्वचा से विषाक्त पदार्थों को दूर करने और ब्लैकहेड्स जैसी अशुद्धियों से छुटकारा पाने में भी बहुत प्रभावी है। संतरे के छिलके में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा की गहरी सफाई करने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा में एक खूबसूरत चमक आती है।

तो, इस तरह आप चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों को दूर करने के लिए इन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है और लगाना भी। ये चेहरे के लिए हर तरह से फायदेमंद होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source