Grooming Mistakes: पुरुषों द्वारा की जाने वाली 5 ग्रूमिंग मिस्टेक्स और दूर करने के टिप्स

परफेक्ट ग्रूमिंग, परफेक्ट लुक सिर्फ दूसरों को प्रभावित करने के लिए ही नहीं होती है, बल्कि इससे पॉजिटिव सेल्फ इमेज, आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान भी बढ़ता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 10, 2021 8:37 AM IST

Tips to Avoid Grooming Mistakes in Hindi: पुरुष अक्सर खुद को आकर्षक और संवारने में महिलाओं की तुलना में काफी पीछे रहते हैं। इसकी एक वजह उनका आलसी स्वभाव भी हो सकता है। हालांकि, ये बात सभी पुरुषों पर लागू नहीं होती है। कई पुरुष ऐसे भी होते हैं, जो अपने लुक, शरीर की साफ-सफाई, पहनावा आदि को लेकर काफी कॉन्शियस भी रहते हैं। जो पुरुष अपनी ग्रूमिंग की तरफ ध्यान नहीं देते, उसके कुछ नुकसान भी हैं जैसे लड़कियां उनसे बात करने से बचती हैं, वे दूसरों की तुलना में अधिक गुड लुकिंग और स्मार्ट होने के बावजूद भी अच्छे नहीं दिखते।

यदि आप चाहते हैं कि आप भी भीड़ में सबसे हटकर नजर आएं, सभी लोग खासकर गर्ल्स आपसे बातें करें, तो फिर कुछ खास ग्रूमिंग मिस्टेक्स (Grooming Mistakes) पर आपको ध्यान देना होगा। आपको ये जानना होगा कि आप कौन सी ग्रूमिंग से संबंधित गलतियां (Tips to Avoid Grooming Mistakes) कर रहे हैं। परफेक्ट ग्रूमिंग, परफेक्ट लुक सिर्फ दूसरों को प्रभावित करने के लिए ही नहीं होती है, बल्कि इससे पॉजिटिव सेल्फ इमेज, आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान भी बढ़ता है। जानें, पुरुषों द्वारा की जाने वाली 5 ग्रूमिंग से संबंधित गलतियां और उन्हें दूर करने के टिप्स (Men Grooming Mistakes in Hindi)....

पुरुषों द्वारा की जाने वाली ग्रूमिंग मिस्टेक्स और टिप्स

1. क्या आप लड़कियों को प्रभावित करने के लिए हद से ज्यादा डियोडरेंट, पाउडर, परफ्यूम आदि का इस्तेमाल करते हैं? यदि हां, तो जान लें, इससे लड़कियां तो क्या आपके दोस्त भी आपसे दूर भागेंगे। कई बार कुछ परफ्यूम के स्मेल बहुत हार्ड होते हैं, जो सामने वाले में खांसी, सांस लेने में तकलीफ का कारण भी बन सकते हैं। ज्यादा डियोडरेंट, परफ्यूम आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

2. यदि आप ये सोचकर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते कि ये आपके लिए नहीं बने हैं, तो आप गलती कर रहे हैं। पुरुष और महिलाएं दोनों ही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे नहीं लगाने पर स्किन ड्राई, बेजान और डल नजर आदि है। खासकर, सर्दियों के मौसम में पुरुषों को भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। रूखी और बेजान त्वचा किसी को भी अच्छी नहीं लगती। जाहिर सी बात है, इससे सामने वाले पर आपका भी इंप्रेशन खराब ही पड़ेगा। तो अब से डेली रात में सोने से पहले अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर चेहरे पर अप्लाई करें।

3. सिर के बालों को स्टाइलिश लुक देना, उन्हें कलर करवाने में आप अधिक पैसे खर्च करते हैं और दाढ़ी को प्रॉपर शेप देना, साफ-सफाई करना भूल जाते हैं, तो इस आदत को भी बदल दें। यह बात उनपर अधिक लागू होती है, जिन्हें लंबी दाढ़ी रखने का शौक होता है। त्वचा बहुत नाजुक होती है और बढ़ी हुई दाढ़ी और इसमें जमी गंदगी से ना सिर्फ त्वचा को नुकसान होगा, बल्कि व्यक्तित्व पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में सामने वाले पर अपना पॉजिटिव इंप्रेशन जमाना है, तो बीयर्ड शैंपू, कंडीशनर, मॉइश्चराइजर का यूज करें। इससे दाढ़ी गंदी, चिपकी और उलझी हुई (Grooming Mistakes by men) नहीं दिखेगी।

4. लंबी दाढ़ी तो फिर भी स्मार्ट लुक देता है, लेकिन लड़के बड़े बालों की तुलना में छोटे बालों में अधिक स्मार्ट नजर आते हैं। बढ़े हुए बाल लुक को भी खराब कर देते हैं। यदि आपके दोस्त सलाह देते हैं कि बड़े बाल आपको सूट नहीं करते हैं, तो आप उन्हें छोटे करवा लें। समय-समय पर हेयर कट करवाने से बाल स्वस्थ और घने रहते हैं। बालों की साफ-सफाई का भी ख्याल रखें।

5. कई लड़के ऐसे भी दिख जाते हैं, जो लेडी फिंगर के नाखून को लंबा रखते हैं। सच पूछिए, लड़कों की ये आदत सबसे गंदी होती है। बेहतर है कि लड़कियों को ही ये शौक पालने दें। वैसे भी नाखूनों को लंबा रखना हाइजीन के लिहाज से भी सही नहीं है। कॉलेज लाइफ तक तो ये आदतें फिर भी ठीक हैं, लड़के अक्सर स्टाइल में ये सब करते हैं, लेकिन नौकरी लगने पर आप इन सभी ग्रूमिंग मिस्टेक्ससे जरूर पीछा छुड़ा लें।

Men's Grooming: लॉकडाउन में जब करें घर पर शेविंग, तो ना दोहराएं ये 5 ग़लतियां, मिलेगी परफेक्ट शेव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.