
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 8, 2020 12:00 PM IST
शहनाज़ हुसैन टिप्स:ग्रीन टी से स्किन को होते हैं ये फायदे।
Green Tea for Healthy Skin: ग्रीन टी (Green Tea) दुनिया भर में सेहत के प्रति संजीदा लोगों के लिए पसंदीदा पेय माना जाता है। ग्रीन टी को लगभग 3000 वर्ष पूर्व चीन में पहली बार खोजा गया था। हल्की पीली या हल्के हरे रंग में सामान्यतः बाजार में बिकने वाली ग्रीन टी को मूलतः परंपरागत काली चाय के पौधे से ही परिष्कृत किया जाता है! ग्रीन टी को काफी कम रिफाइन किया जाता है। इससे, ग्रीन टी के प्राकृतिक गुण संरक्षित रह पाते हैं। ग्रीन टी में एंटी आक्सीडैंट सहित स्वास्थयवर्धक गुण विद्यमान होते हैं। जो, बॉडी को अनेक हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी बचाते हैं। लेकिन, ग्रीन टी हेल्दी बॉडी के साथ हेल्दी स्किन पाने में भी मदद करती है। हर्बल क्वीन और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ग्रीन टी को हेल्दी स्किन पाने का एक अच्छा तरीका बताती हैं। (Shahnaz Husain beauty tips)
ग्रीन टी फ्री रैडिकल्ज से प्रभावी रूप से बचाने में सहायक होती है। यह लोकप्रिय पेय पदार्थ त्वचा की जलन को शांत करता है। साथ ही, यह त्वचा पर झुर्रियां, दाग, धब्बे तथा अन्य त्वचा रोगों को रोकने में सहायक सिद्ध होता है। दरअसल, प्राकृतिक सुन्दरता पाने के लिए ग्रीन टी काफी सहायक मानी जाती है तथा इसके नियमित सेवन से स्किन प्रॉब्लम्स भी कम होती हैं।
ग्रीन टी सूर्य की किरणों से त्वचा को पहुंचने वाले नुकसान तथा त्वचा ट्यूमर जैसी बिमारियों से लड़ने में मददगार साबित होती है। ग्रीन टी में ई.जी.सी.जी जैसे ताकतवार एंटी आक्सीडैंट गुण विद्यमान होते हैं जोकि अल्ट्रा वायलेट किरणों से त्वचा को कैंसर जैसे रोगों को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करने में सहायक होता है।
नियमित ग्रीन टी के सेवन से कील, मुहांसे, काले दाग, सफेद दाग तथा बन्द कोशिकाओं के उपचार मे भी मदद मिलती है। ग्रीन टी शरीर के खुले छिद्रों से गन्दगी तथा कालिख मैल आदि को हटाकर त्वचा के छिद्रों को कसकर त्वचा में प्रदुषण आदि के प्रवेश को रोकती है। (Green Tea for Healthy Skin in hindi)