Natural Skincare Tips: ग्लोइंग स्किन पाना है आसान, ग्रीन टी के साथ, जानें कैसे ग्रीन टी का करना चाहिए हेल्दी स्किन के लिए इस्तेमाल

 ग्रीन टी में विटामिन बी और विटामिन ई के गुण होते हैं जोकि त्वचा की प्रकृतिक आभा तथा ताजगी प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। विटामिन  ई त्वचा में नई कोशिकाओं के विकास तथा त्वचा की नमी प्रदान करने के लिए सहायक सिद्ध होते हैं। इसीलिए ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन ग्रीन टी को विभिन्न तरीकों से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 10, 2020 6:23 PM IST

Green Tea Beauty Benefits: ग्रीन टी  (Green Tean beauty benefits) से सौन्दर्य को अनेक लाभ हैं तथा इसे आसानी से घर में सौन्दर्य प्रसाधन के तौर पर उपोग में लाया जा सकता है। ग्रीन टी में विटामिन बी और विटामिन ई के गुण विद्यमान होते हैं जोकि त्वचा की प्रकृतिक आभा तथा ताजगी प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। विटामिन  ई त्वचा में नई कोशिकाओं के विकास तथा त्वचा की नमी प्रदान करने के लिए सहायक सिद्ध होते हैं । (Green Tea Beauty Benefits in hindi)जिससे त्वचा में नमी, मुलायम तथा प्रकृतिक आभा का संचार होता है। यह चमत्कारिक स्कीन टोनर के रूप में कार्य करती है। तो वहीं, कई स्किन प्रॉब्लम्स से भी राहत दिलाती है ग्रीन टी। इन तरीकों से ग्रीन टी का प्रयोग इन तरीकों से किया जा सकता है। (Ways To use Green Tea for beauty)

स्किन प्रॉब्लम्स के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करने का तरीका ( Green Tea Beauty Benefits):

टोनिंग:

तीन कप गर्म पानी में 2 ग्रीन टी बैग रखकर इसे कुछ समय तक भिगोइए तथा बाद में ठण्डे होने पर इसे काॅटन वुल पैड की मदद से चेहरे पर लगाईए। आप इसमें हल्का सा शहद डालकर भी उपयोग में ला सकती हैं तथा इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे साफ पानी में धा डालिए।

Green Tea for Healthy Skin: ओपेन पोर्स और फ्री-रैडिकल्स से सुरक्षा देती है ग्रीन टी, स्किन को ग्रीन टी पीने से होते हैं ये फायदे

पिम्पल्स:

ग्रीन चाय को सौन्दर्य निखारने में कई अन्य प्रकार से भी प्रयोग में लाया जा सकता है। पीसा बादाम, ग्रीन चाय की पत्तियां तथा शहद का मिश्रण एक बेहतरीन फेशियल तथा बाॅडी सक्रब का काम करता है। इस मिश्रण में एंटी बैक्टीरियल तथा एंटी इन्फलेमेटरी गुण विद्यमान होते हैं जिन्हें कील, मुहांसों के उपचार में भी प्रयोग किया जा सकता है। ग्रीन चाय की पत्तियों का पाउडर बनाकर इसमें नींबू रस तथा थोड़ी सी दालचीनी मिलाकर बने मिश्रण को चेहरे पर लगाकर बाद में साफ ताजे पानी से धो डालिए।

ग्लोइंग स्किन:

ग्रीन चाय, नारियल तेल, शहद और नींबू जूस का मिश्रण चेहरे की आभा में निखार लाता है तथा रंगत को साफ करता है। एक चम्मच ग्रीन चाय पत्तियों, 30 मिलीलीटर शहद, एक चम्मच नारियल तेल तथा नींबू जूस की कुछ बूंदे मिलाकर इसका मिश्रण बना लीजिए तथा चेहरे पर लगाकर इसे सूखने दीजिए व बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो डालिए। इसके बाद त्वचा   पर माश्चराईज़र लगाइए। आप इस मिश्रण को सप्ताह में एक बार प्रयोग में ला सकती हैं।

फटे हुए लिप्स:

ग्रीन टी से आप फटे तथा शुष्क होठों से भी निजात पा सकती हैं। गर्म पानी में ग्रीन टी बैग को डुबोकर इसे बाद में अपने होठों पर लगाइए। इससे होठों को नमी मिलेगी तथा आपके होंठ मुलायम बनेंगे। ग्रीन चाय पीने से दांत मजबूत होते हैं तथा आपकी सांसों में तरोताजगी आती है। आप एक कप ग्रीन टी से अपना चेहरा धोकर ताजगी व नयापन महसूस करेंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source