Glowing Skin: चेहरे पर हेल्दी ग्लो के लिए लगाएं हरी मटर का फेस मास्क, ओपेन पोर्स और ऑयली स्किन से मिलेगी राहत

Healthy skincare tips: हरी मटर के कई सेहत मंद फायदे हैं। इसमें, फाइबर, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तत्व मिलते हैं। तो, वहीं इनके सेवन से वेट लॉस और डिप्रेशन कम होने जैसे कई फायदे भी होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हरी मटर से ग्लोइंग स्किन भी मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 1, 2020 4:14 PM IST

Green Peas for Skin: हरी मटर (Green Peas) से बनी डिशेज़ सर्दियों में लोगों को खूब पसंद आती हैं। आलू के बाद मटर ही वह सब्ज़ी है जिसे लोग सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं। मटर का रसीली स्वाद खाने की लज़्ज़त बढ़ा देता है। हरी मटर के कई सेहत मंद फायदे हैं। इसमें, फाइबर, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तत्व मिलते हैं। तो, वहीं इनके सेवन से वेट लॉस और डिप्रेशन कम होने जैसे कई फायदे भी होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हरी मटर से ग्लोइंग स्किन भी मिल सकती है। (Green Peas for Skin in hindi)

Green Peas Benefits: प्रेगनेंसी में हरी मटर खाने से होता है मां और बच्चे का पोषण, जानें इस सब्ज़ी के अन्य फायदे

हेल्दी स्किन के लिए हरी मटर है बेस्ट (Green Peas for Skin)

एंटी-एज़िंग:

हरी मटर के दाने का पेस्ट लगाने से फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव होता है। इससे, स्किन की डीप क्लिंज़िंग होती है। जिससे, त्वचा की ऊपरी परत पर जमा गंदगी और विषैले तत्व निकल जाते हैं। इससे,  उम्र के निशान चेहरे पर देरी से दिखायी पड़ते हैं और त्वचा लम्बे समय तक जवां दिखती है।

ड्राई स्किन:

जब, त्वचा बहुत ड्राई हो जाए तो चेहरे पर हरी मटर से बना फेस मास्क लगाएं। इससे, त्वचा का पोषण होता है। इससे, त्वचा हेल्दी भी बनती है।

ऑयली स्किन:

ओपेन पोर्स के लिए हरी मटर आपकी मदद कर सकते हैं। हरी मटर का हेयर मास्क लगाने से ओपेन पोर्स को बंद होता है। इससे, त्वचा का चिपचिपापन भी कम होता है। जिससे, पिम्पल्स और डल स्किन जैसी परेशानियां कम होती है।

बनाए हरी मटर से ग्रीन पीस हेयर मास्क:

  • 2 चम्मच हरी मटर के दाने, एक चम्मच शहद, चम्मच भर दही, आधा चम्मच हल्दी,  चम्मच भर एलो वेरा जूस, आधा नींबू का रस लें।
  • सभी चीज़ों को एक साथ मिलाएं। फिर, चेहरे को क्लिंज़र या फेस वॉश से साफ करें।
  • फिर, चेहरे को स्टीम दें।
  • अब मटर वाले पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अच्छी तरह मसाज करें। आधा घंटा इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें।
  • जब, फेस मास्क सूख जाए तो, सादे पानी से चेहरा साफ करें।

Winter Beauty Problems: ड्राई हेयर और ड्राई स्किन है विंटर की आम ब्यूटी प्रॉब्लम्स, इस्तेमाल करें एलो वेरा, मिलेगी इनसे राहत।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source