Home Remedies For Glowing Skin: मूंग दाल लगाएं, निखरेगी त्वचा की रंगत

किचन में काम करने वाले लोगों के अलावा शेफ और ब्यूटी एक्सपर्ट्स भी मूंग दाल को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि मूंग दाल और हरी मूंग लगाने से स्किन की रंगत निखारने और टेक्सचर ठीक रहने में सहायता होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 18, 2020 5:47 PM IST

Home Remedies For Glowing Skin: मूंग दाल(Moong) भले ही पौष्टिक होती है। लेकिन, यह अरहर और चने की दाल की तुलना में कम पसंद की जाती है। लेकिन, हरी मूंग धीरे-धीरे भारत के अलावा अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो रही है। इससे, सेहत को कई प्रकार के लाभ होता है। जिसके चलते लोग इसे अब धीरे-धीरे अहमियत दे रहे हैं। किचन में काम करने वाले लोगों के अलावा शेफ और ब्यूटी एक्सपर्ट्स भी मूंग दाल को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं।(Home Remedies For Glowing Skin in hindi) क्योंकि मूंग दाल और हरी मूंग लगाने से स्किन की रंगत निखारने और टेक्सचर ठीक रहने में सहायता होती है।(Home Remedies For bright Skin)

Tips for Pimple Free Skin: पिम्पल्स-फ्री स्किन पाने के लिए लगाएं चेहरे पर दही, मुहांसों के लिए ऐसे करें दही का इस्तेमाल

मूंग के ब्यूटी बेनिफिट्स (Home Remedies For glowing Skin):

स्किन ब्राइटनिंग

दरअसल, मूंग दाल में त्वचा को एक्सफॉलिएट करने वाले गुण होते हैं। जो, त्वचा पर बैठी डेड स्किन सेल्स की परत को साफ करते हैं। जिससे, त्वचा निखरी हुई, नयी-नयी और अधिक नर्म-कोमल दिखायी पड़ती है। इससे स्किन का टेक्स्चर भी सुधरता है और विटामिन सी और विटामिन ए त्वचा का पोषण करते हैं। (Home Remedies For Glowing Skin in hindi)

Ways Rice enhances Beauty: चेहरे पर लगाएं चावल का पेस्ट, मिलेगी ग्लोइंग स्किन, पिम्पल्स भी होंगे कम

ऐसे बनाएं मूंग दाल से फेस पैक (moong dal beauty benefits):

एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच मूंग दाल को भिगोएं। इसे, रात भर के लिए पानी में ही रहने दें। अगली सुबह इसे पीस कर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में एक चम्मच बादाम का तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर, चेहरे को सादे पानी से साफ करें। चेहरे को तौलिए से सुखाएं। अब, मूंग के पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे, 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखना है। फिर पानी से चेहरा साफ करें। इस, फेस पैक से चेहरे पर ग्लो आता है।

Dark Chocolate for Skin: डार्क चॉकलेट खाने से नहीं होता पिम्पल, जानें स्किन के लिए डार्क चॉकलेट खाना क्यों है फायदेमंद

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source