Grey Hair: केमिकल वाले हेयर कलर नहीं करना चाहते इस्तेमाल, तो सफेद बालों पर लगाएं ये 2 चीज़ें

विटामिन बी12 की कमी समय से पहले बालों के सफेद होने की एक बड़ी वजह है। लेकिन इसके अलावा प्रदूषण, एनिमिया, अनुवांशिक कारण और नींद की कमी जैसे कारण भी बालों को समय से पहले सफेद बनाते हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 30, 2019 1:53 PM IST

ग्रे हेयर (Gray Hair )  या बालों का सफेद होना यंग जनरेशन के लिए भी एक समस्या बन गयी है। यंग एडल्ट्स के बालों की रंगत (Gray Hair) भी अब बदलने लगी है। कॉलेज गोअर बच्चों में भी ग्रे हेयर की समस्या देखी जा रही है। ग्रे हेयर को छुपाने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जो लोग केमिकल वाले हेयर कलर इस्तेमाल नहीं करना चाहते वे, नैचुरल तरीकों से अपने बालों की सफेदी को छुपा सकते हैं। (Gray Hair Natural Remedies)

क्यों होते हैं समय से पहले बाल सफेद (reasons of Gray Hair):

विटामिन बी12 की कमी समय से पहले बालों के सफेद होने की एक बड़ी वजह है। लेकिन इसके अलावा प्रदूषण, एनिमिया, अनुवांशिक कारण और नींद की कमी जैसे कारण भी बालों को समय से पहले सफेद बनाते हैं।

अमला या आंवला बनाता है बालों का काला (Gray Hair Natural Remedies):

आंवला समय से पहले बालों को सफेद होने की प्रक्रिया को कम करने के लिए जाना जाता है। एक कच्चे आंवले का रस एक पानी के गिलास में डाल कर रोज पीने से बालों का समय से पहले सफेद होना बंद हो जाता है। इसके अलावा बालों पर आंवले का पानी लगाने से बालों का टेक्स्चर बेहतर बनता है।

नैचुरल हेयर कलर है हिना:

मेंहदी या हिना भी एक नैचुरल इंग्रीडिएंट है जो बालों की रंगत को समय से पहले बिगड़ने से रोकता है। जो लोग हेयर कलर और हेयर डाई इस्तेमाल नहीं करना चाहते वे मेंहदी का प्रयोग करते हैं। मेंहदी की खासियत यही है कि वह सफेद बालों पर अपना रंग चढ़ने देती है  लेकिन यह काले बालों पर उसका रंग नहीं चढ़ता।

ऐसे करें मेंहदी का इस्तेमाल:

अगर आप मेंहदी से बालों को रंगना चाहते हैं तो 2 से 3 कप पानी में रात भर सूखा आंवला भिगोकर रख दें। अगली सुबहए आंवला पानी से निकाल लेए लेकिन पानी फेंक नहीं है। आंवला पीस लें। मेंहदी पाउडर में आंवला पेस्‍टए 4 छोटे चम्मच नींबू का रस और कॉफीए 2 कच्चे अंडेए 2 चम्मच तेल और पर्याप्त आंवले का पानी मिलाये। दो से तीन घंटे के लिए पेस्ट अलग रखें और फिर पूरे बालों में इस तरह लगाये कि बाल सारे बाल कवर हो जाये। कम से कम दो घंटे के लिए रखें और सादे पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में बार-बार होता है सिर दर्द या गला ख़राब? घर में ही मौजूद है उनके ये 5 इलाज़!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source