
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 24, 2018 8:16 AM IST
Grapes can help you to fight those signs of ageing like wrinkles. © Shutterstock
चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं और स्किन की सुंदरता बढ़ाने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं। लेकिन इनसे आपकी स्किन को नुकसान होने का भी खतरा होता है। खैर, अब आप शकरकंद और बियर के जरिए भी अपने चेहरे पर चमक ला सकते हैं। इन दोनों चीजों के मिश्रण से आप निखार सकती हैं अपनी खूबसूरती, कैसे वह हम यहां लिख रहे हैं।
शकरकंद-बीयर फेस पैक- एक कप शकरकंद को उबालकर मैश कर लें और उसमें दो चम्मच बियर मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और पंद्रह मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद एक लाइट मॉश्चराज़र लगाएं।
शकरकंद से लाएं चेहरे पर चमक- इसके अलावा शकरकंद को ऐसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं दस मिनट तक सर्कुलेशन मोशन में शकरकंद के टुकड़े चेहरे पर रगड़ सकते हैं। टुकड़ा सूखने पर दूसरा यूज करें।
शकरकंद फेस-पैक- शकरकंद को भूनकर छिलका उतार लें। इसका रस निकालकर कॉटन बॉल से उस हिस्से पर लगाएं जो आपके चेहरे के बाकी हिस्सों से अधिक डार्क हो। इसे 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
शकरकंद ऐसे करता है त्वचा पर असर- बियर में बी विटामिन होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। यह स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखते हैं। शकरकंद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जिससे आपकी स्किन जवां रहती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है जिससे त्वचा की लोच में सुधार होता है। इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जिससे ऐज स्पॉट और रिंकल हटते हैं। शकरकंद को चेहरे पर रगड़ने से चमक आती है। इसमें भी बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस शामिल हैं जिनसे त्वचा में चमक आती है।