
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 25, 2025 11:45 AM IST
Benefits of gond katira for skin in hindi: गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्म हवाएं त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। त्वचा को ठंडक देना जरूरी है ताकि जलन, सनटैन और पसीने से होने वाले संक्रमण से बचा जा सके और त्वचा स्वस्थ बनी रहे। ऐसे में गर्मी के मौसम में त्वचा को ठंडक और राहत देने के लिए प्राकृतिक उपाय सबसे ज्यादा असरदार होते हैं। ऐसा ही एक चमत्कारी प्राकृतिक तत्व है- 'गोंद कतीरा'। यह आयुर्वेद में वर्षों से इस्तेमाल हो रहा है और इसके ठंडक देने वाले गुण त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। खासतौर पर गर्मी में इसका उपयोग त्वचा की समस्याएं जैसे झुलसन, रैशेज, मुंहासे और डलनेस को दूर करने में सहायक होता है। आइए जानते हैं गोंद कतीरा को चेहरे पर इस्तेमाल करने के 3 आसान और असरदार तरीके और उसके फायदों के बारे में।
- गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें।
- सुबह वह जेली जैसी बन जाएगी।
- इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15–20 मिनट तक छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
फायदा: गोंद कतीरा, शहद और गुलाबजल वाला फेस पैक त्वचा को ठंडक, नमी और चमक प्रदान करता है। यह दाग-धब्बे हटाकर त्वचा को टोन करता है, झुर्रियों को कम करता है और प्राकृतिक निखार लाता है।
- भिगोया हुआ गोंद कतीरा लें।
- उसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
फायदा: गोंद कतीरा और चंदन फेस मास्क त्वचा को ठंडक और नमी देता है, जिससे यह मुलायम और दमकती हुई दिखती है। यह मुंहासे, दाग-धब्बे और जलन को कम करता है, साथ ही त्वचा को टोन करता है।
- रातभर 1 चम्मच गोंद कतीरा को पानी में भिगो दें।
- एक कटोरी में भीगा हुआ गोंद कतीरा लें और उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
- चाहें तो 1 चम्मच गुलाबजल मिलाएं, ताकि पैक में ठंडक और सुगंध बढ़े।
- चेहरे को साफ करके यह पैक पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ॉ
15–20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार उपयोग करें।
फायदा: गोंद कतीरा और एलोवेरा जेल फेस पैक त्वचा को ठंडक और गहराई से नमी देता है। यह मुंहासे, जलन और सूजन को कम करता है, त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है तथा प्राकृतिक निखार लाता है।
गर्मी में गोंद कतीरा एक नेचुरल स्किन कूलेंट की तरह काम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा को ठंडक, नमी और प्राकृतिक ग्लो मिलता है। साथ ही यह हानिकारक केमिकल्स से भी बचाव करता है। प्राकृतिक सुंदरता के लिए इसे अपनी स्किनकेयर रूटीन में ज़रूर शामिल करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।