Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What to Mix with Multani Mitti for Glowing Skin: भारतीय घरों में चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। कई लोग चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल इंग्रीडिएंट है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करती है। दाग-धब्बों को मिटाने और चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप भी मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti for Glowing Skin) का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चेहरे का ग्लो बढ़ाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी को इन 5 चीजों के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे चेहरे की रंगत में भी सुधार होगा।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल एक बेस्ट कॉम्बिनेशन है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। गुलाब जल स्किन को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, दाग-धब्बों से छुटकारादिलाता है और ग्लो बढ़ाता है।
चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं। कच्चा दूध स्किन का ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 3-4 चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें। अब इस फेस मास्क को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप मुल्तानी मिट्टी और दूध से बने पेस्ट का इस्तेमाल रोज कर सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत में सुधार होता है। स्किन ग्लोइंग और शाइनी भी बनती है।
अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी और हल्दी में पानी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी में मौजूद गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ठीक करके ग्लो बढ़ाते हैं। आप मुल्तानी मिट्टी में चुटकीभर हल्दी डालें। इसमें पानी मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें। हालांकि, अगर आपको हल्दी से एलर्जी है तो आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में शहद मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। शहद चेहरे पर जमी गंदगी को भी गहराई से साफ करने में मदद करता है। अगर आप मुल्तानी मिट्टी और शहद के पेस्ट का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे कुछ ही समय में चेहरे का निखार कई गुणा बढ़ जाएगा।
आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर को मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। चंदन पाउडर चेहरे से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। यह चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार है। चंदन पाउडर लगाने से स्किन का ग्लो भी बढ़ता है। आप मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर और गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।