
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 11, 2018 8:53 AM IST
आपको तरोताज़ा करने वाली चाय आपको खूबसूरत भी दिखा सकती है। आंखों की थकान और त्वचा की रौनक कम होने जैसी परेशानियों में आप टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी-बैग से चाय बना रहे हैं तो इस्तेमाल के बाद ऐसे करें उनका इस्तेमाल अपनी ब्यूटी प्रॉब्लम्स को कम करने के लिए। यूवी डैमेज से बचाए – क्या आप ज्यादा वक्त धूप में गुज़ारती हैं? ऐसे में टी बैग आपको यूवी डैमेज से बचा सकते हैं। ब्लैक और ग्रीन टी के दो टी बैग भिगोकर रखें। इस पानी से चेहरा धोएं। फिर सनस्क्रीन लगाकर बाहर जाएं, इससे टैनिंग नहीं होगी। ग्रीन और ब्लैक टी में ईजीसीजी होता है जो कि एंटी-इनफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जिसकी वजह से ऐसा होता है। कंजक्टीवाइटिस में लगाएं – आप आंख की इस बीमारी के कुछ लक्षणों में टी-बैग्स से राहत पा सकते हैं। इसके लिए कुछ भीगे हुए ग्रीन टी बैग्स को फ्रिज में रखें, फिर कुछ घंटे के बाद उन्हें आंखों पर रखें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद इन्हें आंखों पर लगाएं, आराम मिलेगा। ऐसा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स की वजह से होता है। स्किन पर ग्लो लाए – आप ग्रीन टी-बैग का इस्तेमाल स्किन टोनर के रूप में भी कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। एक कप पानी में 2 ग्रीन टी बैग को उबालें और उसमें 2 बूंद नींबू का रस मिला लें। इसे रूई की सहायता से पूरे चेहरे पर लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करने पर स्किन पर ग्लो आएगा। थकी हुई आंखों के लिए – अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं या ठीक से नींद नहीं लेते तो आपकी आंखें सूजी हुई या थकी हुई रहती होंगी। ऐसे में टी बैग की मदद लें। दिल्ली की आयना स्किन क्लिनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सिमन सोइन कहती हैं कि आंखों पर थोड़ी देर के लिए ठंडे टी बैग रखें, इससे आंखों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान व सूजन जाती है। ऐसा टैनिन्स और एंटीऑक्सीडेंट से होता है।