... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 10, 2020 1:02 PM IST
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं कैमोमाइल ऑयल, इस तरह करें इस्तेमाल
Glowing Skin: स्किन केयर (Skin Care Tips) के लिए लोग कई तरह की होम रेमेडीज (Home Remedies) अपनाते हैं। कई महिलाएं ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin ) के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। बढ़ते प्रदूषण और बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याएं होती है। ऐसे में स्किन को स्वस्थ रखना काफी मुश्किल हो जाता है। बेदाग और निखरी स्किन (Glow Skin Care) के लिए इसकी देखभाल बहुत ही जरूरी है।
स्किन केयर के लिए कई तरह के नैचुरल ऑयल मार्केट में उपलब्ध होते हैं। स्किन ऑयल लगाकर आप अपने स्किन को चमकदार (Glowing Skin) और साफ बना सकते हैं। कैमोमाइल ऑयल स्किन (Chamomile Oil Benefits) के लिए परफेक्ट एसेंशियल ऑयल है। यह कैमोमाइल फ्लोवर से तैयार किया गया ऑयल होता है। स्किन पर इस तेल के इस्तेमाल से चेहरे पर काले धब्बे, मुंहासे, पिग्मेंटेशन और झुर्रियों जैसी समस्याएं कम होती हैं।
स्किन पर कैमोमाइल ऑयल लगाने से बहुत ही फायदे होते हैं। धूप में निकलने से पहले अगर आप कैमोलाइल ऑयल स्किन पर लगाते हैं, तो इससे सन टैनिंग की समस्या कम होती है। इस तेल का इस्तेमाल आप मॉश्चाराइजर के रूप में कर सकते हैं। कैमोमाइल ऑयल के इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो करता है।
कैमोमाइल ऑयल (Chamomile Oil) सेंसिटिव स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। चेहरे पर इस ऑयल को लगाने से जलन और स्किन पर होने वाले लालपन कम होते हैं। चेहरे पर जलन और लालपन को कम करने के लिए आप कैमोमाइल ऑयल में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह तेल रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
बढ़ती उम्र में होने वाले स्किन एजिंग की समस्या को कैमोमाइल ऑयल (Chamomile Oil ) से कम किया जा सकता है। इस ऑयल में एंटी- एजिंग के गुण पाए जाते हैं। स्किन को जवां रखने के लिए आप रात में सोने से पहले कैमोमाइल ऑयल चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं। इस सुबह साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से स्किन पर होने वाली एजिंग दूर हो जाएगी।
पिंपल्स की समस्या से निजात दिलाने के लिए कैमोमाइल ऑयल (Chamomile Oil for Pimples)) काफी फायदेमंद होता है। कैमोमाइल ऑयल के इस्तेमाल से बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन कम होता है। पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक कप पानी में कैमोमाइल ऑयल की कुछ बूंदे डालकर उबालें। इस पानी को ठंडा होने दें। फिर इसे कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। सप्ताह में करीब 3 बार ऐसा करें। इससे पिंपल्स की परेशानी दूर होगी।
Men's Health Week 2020: गर्मियों में दाढ़ी बढ़ाना होता है सबसे परफेक्ट, होते हैं कई जबरदस्त फायदे
घर पर तैयार करें गुड़हल के फूलों से नेचुरल हेयर कलर ऑयल, बाल होंगे स्वस्थ और चमकदार
Feet Care Tips: गर्मियों में पैरों को रखें खूबसूरत और मुलायम, अपनाएं ये टिप्स
चेहरे पर पाएं मलाई जैसा गोरापन, बेसन में मिलाएं किचन में रखी ये चीजें