खीरे में मौजूद पोषक तत्व चेहरे को दे चमक, जानें कैसे करना है इसका इस्तेमाल

बढ़ते तनाव का असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। त्वचा पर कई तरह की रेखाएं बनने लगती हैं, लेकिन खीरे से तनाव को समाप्त किया जा सकता है। त्वचा पर होने वाली लाइंस एंड रिंकल्स को भी कम कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 16, 2019 4:02 PM IST

खीरा जिस तरह से गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता ठीक उसी तरह से यह त्वचा की सेहत को भी हेल्दी बनाए रखने के लिए काफी गुणकारी है। कई ऐसे फल हैं जो शरीर के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। ये सभी शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्व भी प्रदान करते हैं। खीरा एक ऐसा फल है, जिसमें कई तरह के पौष्टिक गुण होते हैं। आप इसे खाएं या फिर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ये हर तरह से त्वचा को पोषण देगा।

स्वाद बढ़ाने के साथ त्वचा भी निखारे छोटी इलायची, जानें कैसे

खीरा चेहरे के लिए कैसे है फायदेमंद

1 खीरा खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता है। यह तो आप सभी जानते ही होंगे। इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। शरीर में मौजूद अवांछित और विषाक्त तत्वों को बाहर निकाल कर शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। अगर आप हर दिन आहार में खीरे का प्रयोग करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी। ये नेचुरल मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। यह त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को भी बाहर निकालता है, जिसके कारण गर्मी में होने वाली त्वचा संबंधित बीमारियां जैसे रैशेज, मुंहासे आदि त्वचा साफ रहती हैं।

2 बढ़ते तनाव का असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। त्वचा पर कई तरह की रेखाएं बनने लगती हैं, लेकिन खीरे से तनाव को समाप्त किया जा सकता है। त्वचा पर होने वाले निशानों को भी कम कर सकती हैं। खीरे में मौजूद विटामिन बी हमारे शरीर में मौजूद अधिवृक्क ग्रंथियों (Adrenal glands) को नियंत्रित कर तनाव को कम करता है।

गर्मी में इन घरेलू उपायों से पाएं ऑयली स्किन से छुटकारा, चेहरा दिखेगा खिला-खिला

3 खीरे में मौजूद कूलिंग इफेक्ट त्वचा को शीतलता प्रदान करती है। आंखें ज्यादा थकी-थकी सी रहती हैं, तो खीरे को गोलाई में काटकर आंखों पर कुछ देर के लिए रखें। इससे आंखों की थकान दूर होगी। इससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल भी कम होंगे। खीरे में लैरीक्रिस्नोल, पाइनोरिस्नो और साइकोइसोलएरीक्रिस्नोल नामक तत्व पाए जाते हैं, जो सभी कैंसर खासकर स्किन कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में प्रतिदिन इसका सेवन जरूर करें।

डिहाइड्रेशन से बचाए खीरा, जानें इसके सेवन से सेहत पर होते हैं क्या लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source