गर्मियों के लिए घर पर बनाएं एलो वेरा नैचुरल बॉडी लोशन

सीखें एक नैचुरल बॉडी लोशन बनाने का तरीका जो आपकी त्वचा को राहत और नमी प्रदान करेगा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 13, 2018 12:42 PM IST

गर्मियां आ गयी हैं और साथ ही गर्मियों से जुड़ी स्किन प्रॉब्लम्स भी मौसम आने पर आपको परेशान करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इसीलिए गर्मियों के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना भी ज़रूरी हो जाता है। तेज़ धूप और प्रदूषण की वजह से आपकी त्वचा के नैचुरल ऑयल खत्म हो सकते हैं जिससे आपकी त्वचा टैन और बरौनक हो जाती है। अगर आप कॉस्मेटिक्स की बजाय नैचुरल या हर्बल चीज़ों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ें क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कि एक नैचुरल बॉडी लोशन बनाने का तरीका जो आपकी त्वचा को राहत और नमी प्रदान करेगा।

नोट: लेकिन इस लोशन को कम मात्रा में ही बनाएं क्योंकि यह बहुत दिनों तक नहीं टिकेगा। आप इसे केवल 15 दिनों के लिए फ्रिज़ में रख सकते हैं।

आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

एलो वेरा जेल। 2 या 3 एलो वेरा की पत्तियां लेकर उनका रस निचोड़ लें जो कि लगभग आधा कटोरी हो।

1 चम्मच मोम या बीज़वैक्स पास्टिल्स ( beeswax pastilles)

3 चम्मच नारियल का तेल या जोजोबा ऑयल।

2-3 बूंदें कोई भी इसेंशियल ऑयल

1 चम्मच विटामिन ई ऑयल

शिया बटर (पसंद हो तो वर्ना ज़रूरी नहीं।)

मिलाने के लिए एक चम्मच या व्हिस्कर और लोशन रखने के लिए एक बोतल।

बॉडी लोशन बनाने का तरीका:

डबल बॉइलर तरीके से तेल और शिया बटर मोम के साथ गर्म करें।

अब इसे आंच से उतारकर किसी और बर्तन में पलटें।

अब इसे ठंडा होने दें।

इसमें अपनी पसंद का इसेंशियल ऑयल और विटामिन ई डालें।

अब ब्लेंडर या व्हिस्कर की मदद से इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। धीरे धीरे ब्लेडिंग स्टार्ट करनी है। फिर इसमें एलो वेरो जेल भी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।

अच्छी तरह मिक्स होने पर यह भी देखें कि कहीं इसमें कोई गांठ ना हो।

अब इस मिश्रण को किसी बोतल में पलटें और किसी ठंडी जगह पर धूप से बचाकर रखें। आप इसे फ्रिज़ में भी रख सकते हैं।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत: Shutterstock, Getty Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source