Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर उम्र बढ़ने पर त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। झुर्रियां, त्वचा का ढीला होना आदि समस्याएं शुरू हो जाती हैं। त्वचा का लचीलापन कम होने लगता है। आप कम उम्र में ही उम्रदराज दिखने लगते हैं। त्वचा को जवां और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो टीस्पून मसाज करें। हैरान हो गए? जी हां, टीस्पून मसाज के जरिए भी आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाए रख सकते हैं। टूथपेस्ट और नमक से दूर करें ब्लैकहेड्स की समस्या
टीस्पून मसाज के फायदे
उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कई तरह के हार्मोनल बदवाल होते हैं। इसी वजह से त्वचा का लचीलापन कम होने लगता है। त्वचा अपनी नमी खोने लगती है। आप इन सभी परेशानियों से बच सकते हैं, सिर्फ एक छोटे से चम्मच के इस्तेमाल से। टीस्पून मसाज एजिंग के असर को कम करने और सुंदरता बनाए रखने के लिए बेहद कारगर है।
व्हाइटहेड्स से चेहरा दिखता है खराब, ट्राई करें ये आसान से घरेलू उपाय
क्यों है कारगर
टीस्पून मसाज करने से त्वचा से अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर होता है। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे झुर्रियों की समस्या कम होती है। चेहरा जवां बनता है। यदि आपको बेहतर परणाम चाहिए, तो इस मसाज को आपको लगातार 10 से 15 दिन के लिए करना होगा।
[caption id="attachment_610575" align="alignnone" width="655"]
© Shutterstock.[/caption]
जरूरी चीजें
टीस्पून मसाज करने के लिए कुछ चम्मच, एक गिलास ठंडा पानी, आइस क्यूब, गुनगुना ऑलिव ऑयल और कुछ छोटी कटोरियों की जरूरत पड़ेगी।
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करें आलू से बना फेस मास्क
यूं करें टीस्पून मसाज
सबसे पहले अपने चेहरे से मेकअप उतार लें। किसी भी फेश वॉश से चेहरे को साफ करें। इसके बाद पूरे चेहरे पर कोई लाइट सा मॉश्चराइजिंग लोशन या फिर ऑयल लगाएं। गिलास में आइस क्यूब और ढंडा पानी डालकर सभी चम्मचों को डाल दें।
कैसे करें टीस्पून मसाज
अब ठंडी चम्मच को पलकों पर तब तक के लिए रखें, जब तक कि उसकी ठंडक दूर न हो जाए। ठीक इसी तरह दूसरी आंख पर भी इस प्रक्रिया को दोहराएं। अब चम्म्च को गुगगुने ऑलिव ऑयल में रखें। इससे पलक और बाकी चेहरे पर मसाज करें। 10 बार ऐसा करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। आपका चेहरा कुछ ही दिनों में खिल उठेगा।