ड्राई स्किन से पीछा छुड़ाकर पाना है ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन, तो नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप नहाने के पानी में कुछ आवश्यक चीजों को मिलाकर नहाएं तो इससे स्किन को ड्राई होने से बचाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 14, 2019 6:31 PM IST

मौसम में ठंडक हो तो अक्सर त्वचा ड्राई हो जाती है। खासकर तब, जब आप गुनगुने पानी की बजाय अधिक गर्म पानी से नहाते हैं। कई बार त्वचा खिंची-खिंची नजर आती है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप नहाने के पानी में कुछ आवश्यक चीजों को मिलाकर नहाएं तो इससे स्किन को ड्राई होने से बचाया जा सकता है। जानें, कौन-कौन सी चीजों को आप पानी में मिलाकर नहा सकती हैं और ऐसा करने से क्या फायदे होते हैं...

ग्रीन टी

एक बाल्टी गर्म पानी में छह टी बैग डालकर छोड़ दें। इन्‍हें अगले 15 से 20 मिनट के ल‍िए पानी में डूबा रहने दें। ग्रीन टी एंटी-ऑक्‍सिडेंट और डिटॉक्‍सीफायर गुणों से भरपूर होती है। इससे चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाती हैं और स्किन भी साफ होती है।

डार्क सर्कल से पाना है छुटकारा तो काम आएंगे ये 10 घरेलू नुस्खे

दूध

नहाने के पानी में दूध मिलाकर नहाया जाए तो इससे स्किन को कई तरह से फायदे होते हैं। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इससे त्‍वचा में जमे डेड सेल्स को हटाने और स्किन को तरोताजा और सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है, इससे त्‍वचा का ग्लो भी बढ़ जाता है।

बेकिंग सोडा

नहाने के पानी में 4-5 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से शरीर में मौजूद एसिड्स में संतुलन बना रहता है और टॉक्सिन्स से शरीर को मुक्ति मिलती है। अगर आपको किन्हीं वजहों से शरीर में जलन महसूस हो रही है तो इस पानी से नहाने से बहुत रिलैक्स्ड फील होता है और स्किन मुलायम भी हो जाती है। कैफीन, निकोटीन और दवाओं के रिएक्शन की वजह से अगर आप लो फील कर रही हैं तो शरीर को डिटॉक्स करने के लिए यह तरीका बहुत प्रभावी है।

इन चीजों से रहें दूर वरना कम उम्र में ही दिखने लगेंगे एजिंग के लक्षण

संतरे के छिलके

संतरे के छिलके फेंके नहीं, बल्कि उन्हें नहाने के पानी में इस्तेमाल करें। एक बाल्टी गुनगुने पानी में दो संतरे के छिलके टुकड़े करके डाल दें। करीब 10 मिनट बाद इन छिलकों को निकाल दें और उस पानी से नहाएं। संतरे के पानी से नहाने से शरीर के दर्द और स्किन इन्फेक्शन दोनों से मुक्ति मिलती है।

नीम के पत्ते

नीम की 8-10 पत्तियों को एक गिलास पानी डालकर उबाल लें। इस पानी को छानकर उसे एक बाल्टी पानी में मिला लें। इस पानी से नहाने से हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से छुटकारा मिलता है। अगर किसी तरह की सूजन है तो वह भी इस पानी के स्नान करने से दूर हो जाती है।

बढ़ती उम्र में भी जवां रहेगी त्वचा और आप दिखेंगे खूबसूरत, जब अपनाएंगे ये 6 अच्छी आदतें

फिटकरी

जब आप नहाएं तो एक बाल्टी पानी में फिटकरी के साथ एक चम्मच सेंधा नमक मिला लें। इससे शरीर में खून का दौरा सही रहता है। साथ ही तनाव और शरीर में हो रहे दर्द से भी राहत मिलती है। तो देखा आपने कि घर में मिलने वाली चीजों से आप कितनी आसानी से अपनी त्वचा को सॉफ्ट और चमकदार बनाए रख सकती हैं, साथ ही खुद को रिफ्रेश करने के लिए भी ये तरीके बेहद कारगर हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source