ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से पाना है छुटकारा तो स्टीम जरूर लें, जानें स्टीम लेने के फायदे

स्टीम लेने से चेहरे में मौजूद सारे मैल साफ हो जाते हैं। यही नहीं, इससे आपके चेहरे के बंद पोर्स भी खुल जाते हैं। यह स्किन में मौजूद ब्लैक हेड्स को भी आसानी से निकाल देती है, जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 26, 2019 11:57 AM IST

जब भी सर्दी-जुकाम के कारण नाक बंद हो जाता है, तो आप स्टीम लेते हैं। स्टीम सर्दी-जुकाम को ठीक करने का बेहतर और आसान उपाय है। इससे शरीर से कफ बाहर निकलता है। ठीक उसी तरह चेहरे पर स्टीम करने से चेहरा साफ होता है। ब्लैक और व्हाइट हेड्स से छुटकारा मिलता है। त्वचा के पोर्स में छुपी मैल को भी बड़ी आसानी से बाहर निकालने में कारगार साबित होता है।

झुर्रियों और डार्क सर्कल का देसी इलाज है ”देसी घी”, करेंगी इस्तेमाल तो चेहरे को होगा कई लाभ

यदि आप चाहते हैं कि बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए बिना आपकी त्वचा हेल्दी, साफ-सुथरी और बेदाग रहे, तो स्टीम लेने के घरेलू उपचार को फॉलो करें। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। स्टीम हर टाइप के स्किन के लिए फायदेमंद है। सर्दी-जुकाम होने के साथ-साथ स्कीन को सही रखने के लिए भी स्टीम जरूर लें।

फेस स्टीमिंग से न सिर्फ आपका चेहरा पहले से ज्यादा ग्लो करने लगता है बल्कि उसे ताजगी भी मिलती है।

यूं ले स्टीम

सबसे पहले आप स्टीम करने के लिए स्टीमर का इंतजाम करें। चाहें तो किसी बर्तन में ही गर्म पानी को भर लें। ध्यान रहे कि स्टीम लेने के दौरान आपका पूरा चेहरा अच्छी तरह से ढका हों ताकि पूरे चेहरे पर बराबर स्टीम मिलती रहे।

कपूर चेहरे और बालों को भी बनाए खूबसूरत और रखे हेल्दी

स्टीम लेने के फायदे

- स्टीम लेने से चेहरे में मौजूद सारे मैल साफ हो जाते हैं। यही नहीं, इससे आपके चेहरे के बंद पोर्स भी खुल जाते हैं। यह स्किन में मौजूद ब्लैक हेड्स को भी आसानी से निकाल देती है, जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है।

- स्टीम लेने का दूसरा बड़ा फायदा यह है कि यह चेहरे की डेड स्किन को भी साफ कर देती है। इसी टिप्स की मदद से त्वचा पर नेचुरल ग्लो नजर आता है।

नमक का पानी त्वचा को कैसे निखारता है, जानें

- स्टीम लेने से मुहांसे और झुर्रियों का भी खात्मा होता है।

- स्किन का मॉइश्चर बैलेंस भी बना रहता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान नजर नहीं आती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source