Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीठ पर निकल रहे हैं मुंहासे, यूं पाएं छुटकारा

दालचीनी का इस्तेमाल पीठ के मुंहासे को दूर करने के लिए आप कर सकते हैं। इससे पीठ साफ होती है। दालचीनी पाउडर में पुदीने के रस या कच्‍चे दूध को मिलाएं और इसे पूरी पीठ पर लगाएं। सूख जाने पर ठंडे पानी से पीठ को धो लें।

पीठ पर निकल रहे हैं मुंहासे, यूं पाएं छुटकारा
अधिकतर लोग पीठ पर होने वाले मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 31, 2018 11:18 AM IST

चेहरे पर मुंहासे से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का चेहरा तो बिल्कुल साफ होता है, लेकिन पीठ पर कई छोटे-छोटे फोड़े-फुंसियां हो जाते हैं। दरअसल, ये भी मुंहासे ही होते हैं। अधिकतर लोग पीठ पर होने वाले मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं। इसे बैक्ने कहते हैं। चेहरे के मुंहासों को हटाने के लिए तो आप खूब मेहनत और केयर करते हैं, पर पीठ को नजरअंदाज कर देते हैं। शायद इसलिए क्योंकि पीठ तो दिखता नहीं है। पसीना और धूल-मिट्टी के कारण ये और भी अधिक बढ़ सकते हैं। पीठ के रोमछिद्र चेहरे के मुकाबले अधिक मोटे होते हैं। कई बार पीठ पर मुंहासे बहुत ज्यादा निकल आते हैं, जिनसे पस, दाग-धब्बे होने का खतरा बढ़ जाता है। पीठ के मुंहासों से छुटकारा पाना के लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी आजमा कर देख सकते हैं। सर्दियों में रूखी व बेजान त्वचा से रहती हैं परेशान, तो अभी से ट्राई करें ये ईजी टिप्स

क्यों होता है बैक्‍ने

- भोजन में पोषण की कमी।

Also Read

More News

- ज्यादा मिर्च-मसालों का सेवन।

- गर्भावास्था के बाद हार्मोंस में आए बदलाव।

- मासिक धर्म की वजह से मानसिक तनाव का होना। खुले रोमछिद्रों से भद्दा दिखता है चेहरा, आजमाएं ये 6 होम रेमेडीज

ट्राई करके जरूर देखें ये घरेलू उपाय

- दालचीनी का इस्तेमाल पीठ के मुंहासे को दूर करने के लिए आप कर सकते हैं। इससे पीठ साफ होती है। दालचीनी पाउडर में पुदीने के रस या कच्‍चे दूध को मिलाएं और इसे पूरी पीठ पर लगाएं। सूख जाने पर ठंडे पानी से पीठ को धो लें।

- पीठ पर हुए मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए कच्चे दूध को जायफल के पेस्ट में मिलाकर लेप बनाएं। इसे पूरी पीठ पर लगाएं। कम से कम दो घंटे के बाद पीठ को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

- मुंहासों से राहत पाने के लिए टाइट ड्रेस पहनने से बचें। ढीले-ढाले कपड़े पहनें। बेड शीट और पिलो कवर को सप्ताह में दो बार जरूर बदलें। पीठ के बल कम सोएं।

- शरीर में होने वाली अधिकतर समस्याएं आपकी लाइफस्टाइल और डाइट के कारण भी होती हैं। अपने भोजन में फल, सब्जियों और जूस का अधिक इस्तेमाल करें। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीएं।

- बैक्‍ने पीठ के छिद्रों पर पसीने और तेल जमने के कारण बंद होने से होता है। तेल स्राव (सीबम) बैक्‍ने को और बढ़ा देता है। रोज स्‍क्रब, एक्सफोलिएशन करने से त्‍वचा पर जमी पसीने और तेल की परत हट जाती है, जिससे मुंहासे कम होते हैं। बालों के गिरने से हैं परेशान ? जानें, क्यों गिरते हैं अधिक बाल और क्या है इसका इलाज

- गुलाबजल और मुल्‍तानी मिट्टी का लेप तैयार कर पीठ पर लगाने से लाभ होता है। आप चाहें तो गुलाब जल में थोड़ी ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को रात में पीठ पर लगाएं। उसे सूखने दें और फिर सो जाएं। सुबह स्नान कर लें।

- एलोवेरा और टमाटर के गुदे को साथ में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को पीठ पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से पीठ को साफ कर लें। इससे पीठ के मुहांसों और धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- जौ के आटे का इस्तेमाल करके भी पीठ के मुंहासों और धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए जौ के आटे को भून लें। इसमें शहद मिला लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे अपनी पीठ पर बीस मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। सूखने पर गुनगुने पानी से पीठ साफ कर लें।

About the Author

... Read More