Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस 1 मात्र नुस्खे से सर्दियों में पपड़ीदार स्कैल्प से पाएं छुटकारा, घंटे भर में दिखेगा असर

Flaky Scalp in Winter :  सर्दियों में पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी को दूर करने के लिए आप नीम से तैयार हेयर पैक का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

इस 1 मात्र नुस्खे से सर्दियों में पपड़ीदार स्कैल्प से पाएं छुटकारा, घंटे भर में दिखेगा असर

Written by Kishori Mishra |Updated : January 3, 2024 7:19 PM IST

Flaky Scalp in Winter : सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है। इसकी वजह से न सिर्फ चेहरा खराब होता है, बल्कि सिर पर भी काफी ज्यादा पपड़ीदार स्किन होने लगती है। ऐसी स्थिति में सिर पर काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। साथ ही कई तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है। अगर आपके स्कैल्प काफी ज्यादा पपड़ीदार हो रही है, तो ऐसी स्थिति में हम आपके लिए एक अनोखा हेयर पैक लेकर आए हैं। आइए जानते हैं पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी को दूर करने के लिए बालों में किस तरह का हेयर पैक लगाएं?

नीम से बना हेयर पैक

सर्दियों में स्कैल्प काफी ज्यादा पपड़ीदार होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में नीम से तैयार हेयर पैक काफी ज्यादा असरदार हो सकता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होता है, जो स्कैल्प की पपड़ी को कम कर सकता है। NCBI की रिपोर्ट के मुताबिक, नीम में एंटी-डैंड्रफ गुण होता है, जो आपके बालों से डैंड्रफ को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से-

आवश्यक सामग्री

Also Read

More News

  • नीम की पत्तियां - 250 ग्राम
  • शहद - 1 चम्मच
  • दही - 1 चम्मच
  • पानी - आवश्यकतानुसार

विधि

सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें दही, शहद और थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों में लगा लें और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नीम हेयर पैक के फायदे

  • नीम हेयर पैक बालों में लगाने से आपके बालों की परेशानी दूर हो सकती है। 
  • यह बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है। इससे सर्दियों में बालों की नमी बरकरार रहती है। 
  • सर्दियों में नीम का हेयर पैक लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।
  • नीम के हेयर पैक का प्रयोग करने से आपके बालों से संक्रमण का खतरा कम होता है।
  • सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए यह हेयर पैक काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप इस असरदार हेयर पैक का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।