
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 5, 2024 7:31 AM IST
Image credits by: Dark neck
How To Get Rid Of Dark Neck : गर्मियों में पसीने की वजह से गर्दन के आसपास काफी ज्यादा बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। इसके साथ-साथ इसमें धूल-मिट्टी जमने की वजह से गर्दन के आसपास की स्किन काफी ज्यादा काली नजर आती है। ऐसी स्थिति में आपको कई बार काफी ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर गर्मियों के दिनों में आपके गर्दन की स्किन काफी ज्यादा काली हो रही है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। इन नुस्खों की मदद से आपकी काली स्किन साफ हो सकती है। आइए जानते हैं काली गर्दन को साफ करने के लिए क्या करें?
काली गर्दन को साफ करने के लिए आप नींबू और बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। नींबू में मौजूद गुण आपकी स्किन को प्राकृतिक ढंग से क्लीन कर सकते हैं। वहीं, बेसन भी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करके गर्दन के काले हिस्से पर लगाएं।
अब करीब इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये हिस्सा अच्छे से सूख जाए, तो इसे सूखे कपड़े की मदद से अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद इसपर हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे आपकी काली गर्दन साफ हो सकती है।
नींबू और शहद के प्रयोग से आप अपनी काली गर्दन को साफ कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच शहद में 2 से 3 बूंद नींबू के रस की मिक्स कर लें। इसके बाद इसे गर्दन पर लगाकर करीब 10 से 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद गर्दन को हल्के हाथों से रगड़कर क्लीन करें और फिर पानी से इसे साफ कर लें। इससे काली गर्दन को साफ करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
गर्दन को साफ करने के लिए आप हल्दी और दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच दूध में 1 चुटकी हल्दी को मिक्स कर लें। इसके बाद इसे गर्दन पर लगाएं और कुछ मिनटों तक अच्छे से मसाज करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे आपकी स्किन काफी चमक उठेगी।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.