... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Sugar and coffee granules in homemade facial scrubs can lead to small skin tears as the size of the particle varies. ©Shutterstock.
इन दिनों मौसम बदल रहा है। अभी तक तो आप अपने चेहरे को कवर करके रखती थीं, लेकिन मौसम का लुत्फ लेने के लिए स्कार्फ और दुपट्टे अब हटने लगे हैं। जिसकी वजह से धूल-मिट्टी जमा होकर चेहरे पर ब्लैक और व्हाइट हेड्स पैदा कर रही हैं। अगर आप भी हैं चेहरे पर बढ़ते जा रहे हैं इन ब्लैक और व्हाइट हेड्स से परेशान तो हम बता रहे हैं एक ऐसा खास स्क्रब जिसे आप घर में ही तैयार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें - औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल तेल, जानें इसके सौंदर्य लाभ
प्रदूषण से होती है यह समस्या
यह कोई उम्र के साथ होने वाली समस्या नहीं है, बल्कि यह किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। बाहरी धूल-मिट्टी जब चेहरे के पोर्स में जमा हो जाती है तो वे उन्हें बंद कर देती हैं, जिससे त्वचा सांस नहीं ले पाती। इसी की वजह से चेहरे पर व्हाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स दिखाई देने लगते हैं।
यह भी पढ़ें – इस मौसम में ज्यादा होता है त्वचा के संक्रमण का खतरा, रहें सावधान
इस तरह बनाएं कॉफी का स्क्रब
दो चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और बेसन मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ध्यान रहे कि ये पेस्ट उन हिस्सों में ज्यादा लगाया जाए, जहां व्हाइट हेड्स और ब्लैकहेड्स हैं।
यह भी पढ़ें – टूटते, झड़ते बालों के लिए रामबाण है भृंगराज तेल, इस तरह करें घर में तैयार
मॉइस्चराइज़र भी है जरूरी
सर्कुलर मोशन में ऐसा दो से तीन मिनट तक करें। फिर पानी से चेहरे को अच्छी तरह धोएं। इसके बाद टोनर का इस्तेमाल करें। इन सबके साथ अपने चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाना बिल्कुल न भूलें।
मेकअप हटाकर लगाएं ये पेस्ट
आप हफ्ते में कई बार इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि कॉफी, बेसन और दही का ये पेस्ट चेहरे पर लगाने से पहले आप चेहरे का मेकअप अच्छी तरह से हटा चुकी हों।