Beauty Tips: घर पर करनी है आईब्रो शेपिंग, तो इन बातों का रखें ध्यान

अब चूंकि, देश के कुछ इलाकों में अनलॉक हो रहा है। लेकिन, ब्यूटी पार्लर्स खुलने की राह अभी आसान नहीं दिख रही। ऐसे में जिन महिलाओ के आईब्रोज़ की शेप बिगड़ गयी है। हालांकि, कुछ महिलाएं घर पर ही एक-दूसरे की थ्रेडिंग करने की कोशिश करती हैं। लेकिन, हर किसी को इसमें काबिलियत नहीं मिलती। क्योंकि, उन्हें कॉन्फिडेंस नहीं आता। ऐसे में अगर आप खुद भी घर पर थ्रेडिंग करना चाहती हैं। तो, इन बातों पर ध्यान दें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 2, 2020 4:31 PM IST

Eyebrow Shaping At Home: लॉकडाउन के कारण महिलाओं को अपनी स्किन केयर और ब्यूटी केयर (Beauty Tips) में दिक्कतें हो रही हैं। अब चूंकि, देश के कुछ इलाकों में अनलॉक हो रहा है। लेकिन, ब्यूटी पार्लर्स खुलने की राह अभी आसान नहीं दिख रही। ऐसे में जिन महिलाओ के आईब्रोज़ की शेप बिगड़ गयी है। हालांकि, कुछ महिलाएं घर पर ही एक-दूसरे की थ्रेडिंग करने की कोशिश करती हैं। लेकिन, हर किसी को इसमें काबिलियत नहीं मिलती। क्योंकि, उन्हें कॉन्फिडेंस नहीं आता। ऐसे में अगर आप खुद भी घर पर थ्रेडिंग करना चाहती हैं। तो, इन बातों पर ध्यान दें। (Eyebrow Shaping At Home in Hindi)

घर पर आईब्रो शेपिंग करने के लिए टिप्स (Eyebrow Shaping At Home):

प्लकिंग (Plucking):

इस तरीके से आईब्रो शेपिंग करते समय लोग प्लकर या स्टिल की चिमटी से एक्स्ट्रा बालों को साफ किया जाता है। जिससे, आसानी से आईब्रोज़ संवारी हुई दिखायी पड़ती हैं।

  • प्लकिंग शुरु करने से पहले फेसवॉश करें। इसके लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। फिर किसी मेकअप ब्रश या छोटे हेयर ब्रश से बालों को ब्रश करें।
  • अब एक प्लकर लें। एक हाथ से अपनी आईब्रो के पास की स्किन पकड़े। फिर, दूसरे हाथ से हल्के से अपनी आईब्रोज़ के एक्स्ट्रा बालों को खींच कर निकालें। एक बार में एक ही बाल को पकड़ें।
  • अगर बालों की ग्रोथ बहुत ज़्यादा हो गयी है। तो, उसे कैंची की मदद से पहले काट-छांट लें। फिर, प्लकर का इस्तेमाल करें।
  • ध्यान रखें कि बालों को बहुत सख्ती से ना उखाड़ें। बीच-बीच में आईब्रोज़ को किसी ब्रश की मदद से चेक करें, ताकि सही शेप का पता चल सके।
  • प्लकिंग खत्म होने के बाद अगर स्किन लाल हो जाए तो, थोड़ी बर्फ रगड़ दें।
  • ध्यान रखें कि आईब्रोज़ के आसपास के केवल एक्स्ट्रा बाल ही साफ करें।
  • अगर आप पहली बार आईब्रोज़ को शेप दे रहे हैं और कॉन्फिडेंट नहीं हैं। तो, पहले काजल पेंसिल से आउटलाइन ड्रा करें। फिर, उसे ध्यान में रखते हुए प्लकिंग करें।
  • रोज़-रोज़ प्लकिंग करने की बजाय सप्ताह में एक दिन प्लकिंग करें। इससे, आपकी स्किन इरिटेट नहीं होगी और हेल्दी बनी रहेगी। (How to do Eyebrow Shaping At Home)

थ्रेडिंग (Threading):

यह भी एक पॉपुलर तरीका है आईब्रो शेपिंग का। इसमें, अपनी आईब्रोज़ को आप एक धागे की मदद से प्लक कर सकती हैं और आईब्रोज़ को शेप दे सकती हैं। घर पर थ्रेडिंग करने के लिए इन टिप्स की मदद लें। (Methods for Eyebrow Shaping At Home in hindi)

  • थ्रेडिंग करने से पहले आईब्रोज़ को 4 हिस्सों में बांटे। फिर, बारी-बारी सभी हिस्सों से बाल हटाएं।
  •  धागे  को आईब्रोज की किनारे की स्किन के पास रखें। लेकिन, ध्यान रखें धागा आपकी स्किन से सटा हुआ ना हो। धागे को  थोड़ा-सा ऊपर ही रखें। अगर, थ्रेड स्किन में धंसा होगा तो इससे, स्किन कट-छिल सकती है।
  • अब, धागे से थ्रेडिंग शुरु करें। ध्यान रखें धागा  बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में ही खींचे।
  • धीरे-धीरे धागे में बालों को फंसाएं और तेज़ी से खींचे। धागा खींचते समय पूरी कोशिश करें कि, जब आप उसे खींच रहे हैं तो, स्किन धागे के बीच ना आ जाए। क्योंकि, इससे त्वचा पर घाव हो सकता है।
  • थ्रेडिंग को आसान बनाने के लिए आप टैलकम पाउडर को स्किन पर लगा सकती हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source