Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Dandruff in summers : गर्मियों का मौसम जहां त्वचा और बालों के लिए कई चुनौतियां लेकर आता है, वहीं डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या भी इस दौरान बढ़ती हुई देखी जाती है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि डैंड्रफ केवल सर्दियों में होता है, लेकिन गर्मियों में भी यह उतनी ही तेजी से बढ़ता है। स्कैल्प पर पसीना, धूल और ऑयल का जमा होना इसकी मुख्य वजह मानी जाती है। जयपुर में स्थित नारायणा हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट, विजिटिंग कंसल्टेंट डॉ. डिंपल कोठारी का कहना है कि इस मौसम में स्कैल्प ज्यादा ऑयली हो जाता है, जिससे फंगल ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। यही फंगस डैंड्रफ होने का कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में बालों में काफी ज्यादा खुजली, सफेद फ्लेक्स और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं गर्मियों में डैंड्रफ की परेशानी क्यों होती है और इसे हटाने के आसान तरीके क्या हैं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. डिंपल का कहना है कि गर्मियों में डैंड्रफ कई वजहों से होता है और इन कारणों को समझना जरूरी होता है, ताकि सही तरीके से इसका इलाज किया जा सके। जानते हैं कारणों के बारे में-
डैंड्रफ सिर्फ स्कैल्प पर सफेद परत तक सीमित नहीं रहता, इसके कई अन्य संकेत हो सकते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना काफी जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कुछ संकेत-
अगर आपको लंबे समय तक इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
अगर आप अपने बालों से डैंड्रफ की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को नियमित रूप से फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
अगर आप डैंड्रफ की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो कुछ बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-
गर्मियों में डैंड्रफ एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या बन जाती है। सही देखभाल, नियमित सफाई और सही प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से इसे आसानी से नियंत्रित किया जाता है। यदि समस्या ज्यादा बढ़ती है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो स्कैल्प की जांच कराना जरूरी माना जाता है।