Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Oil For Faster Hair Growth : गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से बालों का झड़ना, टूटना और स्कैल्प में खुजली एक आम समस्या हो गई है। शुरुआत में अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो समय के साथ गंजापन का कारण भी बन सकता है। अगर आप भी बदलते मौसम में बालों से संबंधित किसी समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए घर पर एक खास तेल बनाकर, इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस तेल को बनाने के लिए आपको सिर्फ लहसुन और प्याज के छिलकों की जरूरत पड़ेगी, जिसे अधिकतर लोग कूड़े में फेंक देते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर आधारित है, जिसमें हम जानेंगे लहसुन और प्याज के छिलकों से हेयर ऑयल कैसे बनाएं और यह कैसे फायदेमंद हो सकता है।
प्याज के छिलके - 2 कटोरी
लहसुन के छिलके - 1 कटोरी
नारियल का तेल - 1 कटोरी
अदरक का टुकड़ा - 1 कटोरी
सबसे पहले लहसुन और प्याज के छिलकों में अदरक और नारियल का तेल मिलाकर 20 से 25 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद जब नारियल के तेल का कलर बदल जाएगा। तब इसे ठंडा करके किसी कांच के बर्तन में सहेज कर रख लें। इस तेल को 2 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
रात में सोने से पहले प्याज और लहसुन के छिलकों के तेल को हल्का गुनगुना करके बालों में हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद सुबह इसे शैंपू से धो लें। ध्यान रहे की शैंपू लगाते वक्त स्कैल्प को तेजी से नहीं रगड़ना है। यह तेल हफ्ते में 2 दिन लगाएं।
लहसुन के छिलकों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरस और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं।
अगर आपक भी डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो प्याज और लहसुन के छिलकों का तेल आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। दरअसल प्याज के छिलकों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सिर में डेंड्रफ कम करने में मदद कर सकती है।
अदरक बालों को भरपूर पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों का झनड़ना, टूटने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से बालों में अदरक का रस लगाने से बाल मजबूत और खूबसूरत होते हैं।
अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल का तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।