लहसुन का मास्क लगाने से जली महिला की त्वचा, आप भी करती हैं इस्तेमाल तो संभल जाइए

यदि आप भी त्वचा पर लहसुन का पेस्ट लगाती हैं, तो संभल जाइए! इससे आपकी त्वचा जल भी सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 23, 2018 1:11 PM IST

अक्सर महिलाएं त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के घरेलू उपायों को आजमाती हैं। कभी टमाटर का फेस पैक लगा लिया तो कभी आलू से बना फेस पैक। लेकिन यदि आप लहसुन के पेस्ट या मास्क को अपने चेहरे या शरीर पर कहीं भी अप्लाई करने जा रही हैं, तो जरा संभल जाएं।

ब्रिटिश मेडिकल जनरल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 45 वर्षीय एक महिलाए ने जब अपने पैर के अंगूठे में लहसुन से बने मास्क को लगाया, तो उसकी अंगूठे की त्वचा जल गई। दरअसल, लहसुन को कई रोगों से लड़ने के लिए बेहतर माना गया है। कई अध्ययन में भी यह कहा गया है कि लहसुन को सुबह खाली पेट खाने से ढेरों शारीरिक लाभ होते हैं। बेशक यह एक प्राकृतिक प्रोडक्ट है, लेकिन इसे त्वचा पर डायरेक्ट लगाने से त्वचा जल भी सकती है।

यह भी पढ़ें- टाइफॉइड बुखार के 5 आसान घरेलू नुस्खे, आप भी जरूर करें ट्राई

दरअसल, इसमें कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा पर देर तक लगा रह जाए, तो इससे त्वचा जल भी सकती है। ऐसे में यदि आपको लहसुन और इससे बने प्राकृतिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

त्वचा के लिए सही नहीं है लहसुन

लहसुन को त्वचा पर डायरेक्ट अप्लाई करने से त्वाच लाल हो सकती है। इससे त्वचा पर इर्रिटेशन हो सकता है। कई बार लोग बालों के अधिक गिरने के दौरान भी इसके पेस्ट को लगाते हैं। इससे त्वचा इर्रिटेट तो होती है, लेकिन कई बार बालों में ग्रोथ आने लगती है। हां, जब स्कैल्प पर कोई फंगल इंफेक्शन हुआ हो या कोई अन्य घाव हो, तो लहसुन का लेप लगाने से यह जख्म को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाकर त्वचा को जला सकता है।

यह भी पढ़ें- इन रंग-बिरंगे फलों में छिपे हैं सेहत के कई राज, खाएंगे तो रहेंगे हमेशा स्वस्थ

सोच-समझकर इस्तेमाल करें नेचुरल प्रोडक्ट्स

आयुर्वेद के अनुसार, लहसुन में त्वचा को जलाने की क्षमता होती है। इससे अधिकतर लोग अनजान हैं। किसी भी तरह के नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिना उसके फायदों को जानें करना ठीक नहीं होता है। ऐसा महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए जरूर करती हैं। ज्यादातर महिलाएं आंख बंद करके नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इससे बचना चाहिए। दरअसल, जब त्वचा से सीधे संपर्क में लहसुन में मौजूद केमिकल आता है, तो उससे त्वचा जलती है। बिना डॉक्टर की सलाह से किसी भी तरह के त्वचा से संबंधित जख्मों पर नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, खासकर चेहरे पर।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source