Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Ganesh Chaturthi Par Kaisa MakeUp Kare: महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक हर कोई गणपति बप्पा के स्वागत के लिए तैयार है, ऐसे में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनती हैं और तैयार होती है। त्योहारों पर महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी होती है त्वचा का ख्याल रखते हुए मेकअप करना और सबसे सुंदर दिखा। लेकिन एक साथ भला ये सभी चीजें कैसे हो सकती हैं! बिल्कुल हो सकती है। जी हां, आज हम आपको इस लेख में गणेश चतुर्थी के लिए 3 ऐसी मेकअप टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी स्किन को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं बेस्ट मेकअप भी कर सकती हैं और सबसे ज्यादा सुंदर भी दिख सकती हैं।
मेकअप से जुड़ी जरूरी बातें जानने से पहले आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि मेकअप तभी अच्छा लगता है जब उसे जरूरत व त्वचा अनुसार किया जाए। यानी कि जितनी जरूरत है उतना ही मेकअप करें तो बिना पार्लर जाए भी पार्लर जैसा लुक पाया जा सकता है। आइए अब हम आपको 3 ऐसी स्किन केयर और मेकअप टिप्स के बारे में बताते हैं, जो गणेश चतुर्थी पर खूबसूरत दिखने के लिए काफी हैं।
मेकअप करने से पहले बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी स्किन को मेकअप के लिए तैयार करें। तैयार करने का मतलब है कि आप पहले अपने फेस को एक माइल्ड फेस वॉश से क्लीन करें और फिर गुलाब जल को टोनर की तरह स्प्रे करें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये कुछ चीजें गणेश चतुर्थी पर मेकअप के लिए स्किन को तैयार करने के लिए काफी है।
स्किन को प्रिपेयर करने के बाद जब आप मेकअप करेंगे तो वह आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। न ही मेकअप पोर्स में घुसेगा और न ही ब्रेकआउट की समस्याहोगी।
गणेश चतुर्थी के लिए तैयार होते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके हर एक मेकअप की लेयर पलती हो। कई बार महिलाएं ज्यादा सुंदर दिखने के चक्कर में या फिर चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए मेकअप की मोटी लेयर का इस्तेमाल करती हैं। ये उनके लुक को और भी खराब कर देता है। इसलिए आप अपने लुक को नेचुरल रखें और लाइट मेकअप करें। आंखों पर भी जो मेकअप करें उसे हल्का ही रखें, ताकि देखने वाले आपकी आंखों को देखकर मदहोश हो जाएं।
ये बहुत ही पुराना ट्रेंड है कि आपने जिस कलर के कपड़े पहनें, उसी कलर का आई मेकअपहो व लिपस्टिक-बिंदी भी उसी रंग की हो। आज ट्रेंड बदल गया है। ऐसे में आप कलर कंट्रास्ट का सहारा लें और न्यूड लिपस्टिक की ओर जाएं। लिपस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा गहरा रंग व मोटी लेयर आपके होंठों को खराब कर सकती है। इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले एक बाल नारियल तेल को लिप्स पर लगाकर उन्हें सॉफ्ट कर लें। इसके बाद लिपस्टिक की लेयर लगाएं और अपने होंठों को खूबसूरत बनाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आप ज्यादा मेकअप करते हैं तो ये आपकी त्वचा को हल्का डल कर सकता है, स्किन को डैमेज कर सकता है और नेचुरल निखार को कम कर सकता है।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।
आप रोज रात को सोने से पहले अपने मेकअप साफ करें और चेहरे पर जो भी लगाएं अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही लगाएं। ये स्किन टोन को मैनेज करने में मदद करेगा।