सर्दियों में ड्राई स्किन की वजह से चेहरे पर दिख रहे हैं सफेद धब्बे, तो इन 3 नेचुरल चीजों से पाएं राहत, ये है इस्तेमाल के तरीके

चेहरे पर सफेद पैचेस या दाग एक तरह का फंगल इंफेक्शन है जो सर्दियों में अक्सर स्किन पर दिखायी देता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 8, 2023 7:01 AM IST

White Skin Patches In Winters Remedies: सर्द हवा और शुष्क मौसम स्किन को नुकसान तो पहुंचाता ही है साथ ही कई नयी तरह की समस्याएं भी स्किन पर दिखायी देने लगती हैं। सर्दियों में स्किन में नमी कम होने लगती है जिससे स्किन बहुत अधिक ड्राई नजर आती है। वहीं, ड्राईनेस के साथ-साथ कुछ लोगों की स्किन पर सफेद धब्बे, पैचेस और स्किन पीलिंग की समस्या भी दिखायी देती हैं। जब त्वचा में मॉइश्चर की कमी होने लगती है तो स्किन की ऊपरी परत सूखने लगती है और पपड़ी या पाउडर की तरह बनकर गिरने लगती है। यह एक तरह का फंगल इंफेक्शन (Fungal infection on skin) है जो स्किन पर दिखायी देता है। आमतौर पर किसी तरह की फूड एलर्जी या स्किन केयर प्रॉडक्ट्स की वजह से सर्दियों में यह समस्या बढ़ जाती है। आइए जानें इस स्किन प्रॉब्लम से आराम के उपाय।

व्हाइट स्किन पैचेस से राहत के लिए घरेलू उपाय

चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करता है और न्यू स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। ये त्वचा की सूजन भी कम करने में कारगर होते हैं और स्किन को राहत देते हैं। पैचेस वाली जगह पर एलोवेरा जैल लगाएं। धीरे-धीरे स्किन हील होगी और आपकी स्किन पर सफेद धब्बे दिखना कम हो जाएंगे।

नीम ऑइल

एंटी-फंगल गुणों से समृद्ध होने की वजह से नीम का इसेंशियल ऑयल आपकी स्किन की कई समस्याएं कम करता है। नीम का तेल लगाने से फंगल इंफेक्शन के लक्षणों से आराम मिलता है और स्किन को जल्दी-जल्दी रिपेयर होने में भी मदद होती है। अगर आपको सर्दियों में स्किन पर रैशेज़, एक्ज़िमा या सफेद दाग-धब्बे दिखायी दे रही हों तो आप नीम के तेल को गुलाब जल या नारियल के तेल में मिक्स करके स्किन पर लगा सकते हैं।

शहद

ड्राई स्किन और अन्य विंटर स्किन प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ा-सा शहद एक चम्मच पानी में घोलें और इस मिश्रण से चेहरे की मालिश करें। 30-35 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.