Fruits for Healthy Skin: स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाते हैं फलों से बने ये 3 फेस पैक,शहनाज़ हुसैन से जानें इनके इस्तेमाल करने का तरीका

Shahnaaz Hussain Tips: सर्दियों में मिलने वाले फलों को भी स्किन पर लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स से निजात मिलती है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्विन शहनाज़ हुसैन ने बताया ब्यूटीफुल स्किन के लिए फलों के इस्तेमाल का तरीका।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 2, 2020 11:32 AM IST

हेल्दी स्किन के लिए फलों ( Fruits for Healthy Skin) का सेवन अच्छा माना जाता है। लेकिन, इन्हें चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों की त्वचा पर लगाने  के भी कई फायदे हैं।  खासकर, सर्दियों में मिलने वाले फलों ( Fruits for Healthy Skin) को भी स्किन पर लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स से निजात मिलती है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्विन शहनाज़ हुसैन (Shahnaaz Hussain Tips) ने बताया ब्यूटीफुल स्किन के लिए फलों के इस्तेमाल का तरीका।

स्किन पर आएगा ग्लो, जब, लगाएंगे इन फलों का पल्प ( Fruits for Healthy Skin) :

पपीता:

पपाया यानि कि पपीते ( Fruits for Healthy Skin) में पपेन नामक एन्जाइम होता है। जो, त्वचा की मृतक कोशिकाओं को मुलायम तथा हटाने में मददगार साबित हेाता है। जिससे,  त्वचा चमकीली और साफ बन जाती है। पपीते के नियमित सेवन से त्वचा की रंगत में निखार आता है। पक्के पपीते के गुदे को चेहरे पर लगाया जा सकता है।

2 चमच्च पपीते के गूदे में एक चमच्च ग्लिसरीन और मिल्क पाउडर और 2 चमच्च पाइनएप्पल जूस  मिलाकर पैक  बना लें। इसे,  आधा घण्टा तक चेहरे पर लगा कर रखें। फिर, गुनगुने पानी से धो डालें। यह चेहरे की रंगत में निखार और आकर्षण पैदा करेगा। इससे,  आपकी त्वचा को प्राकृतिक पोषण होता है। त्वचा को नमी मिलती है और चेहरे पर मौजूद डेड स्किन की परत को हटाने में मदद होती है।

केले से पाएं सुंदर त्वचा ( Fruits for Healthy Skin) :

त्वचा तथा बालों दोनों का सौंदर्य बढ़ाने में केला महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। केले में विद्यमान पोटाशियम तत्व बालों तथा त्वचा दोनों को मुलायम बनाते है। केले का गुदा बनाकर इसे फेस तथा हेयर पैक दोनों में प्रयोग में लाया जा सकता है।

पके हुए केले का गुदा या लुगदी को पैक की तरह चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए। केले की लुगदी में अण्डे का पीला भाग या दही मिलाने से इसे हेयर पैक की तरह प्रयोग किया जा सकता है।

सेब से बनाएं हेल्दी फेस मास्क:

कच्चे सेब की लुगदी तथा सेब के जूस के प्रतिदिन त्वचा पर 20 मिनट तक लगाकर इसे ताजे पानी से धो डालिए। सेब को पीसकर इसे फेस मास्क में सम्मलित किया जा सकता है। जेई को दही, शहद तथा सेब की लुगदी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस मिश्रण को चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए।

यह भी पढ़ें- Skincare in Winters: सर्दियों में ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से बचने के लिए ऐसे करें त्वचा की देखभाल ऑयली स्किन केयर के लिए भी टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source