Fruits for Glowing Skin:स्किन पर हेल्दी ग्लो के लिए करें इन 2 फलों का इस्तेमाल

फलों की भी मदद ली जा सकती है। इससे, आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक करने में मदद करता है।  साथ ही त्वचा को पोषक तत्व देकर उनका पोषण करता है, नमी प्रदान करता है और स्किन का ग्लो बढ़ाता है।  सेब और केला जैसे साधारण फल भी इस काम में आपकी मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 23, 2020 9:47 AM IST

स्किन को हेल्दी बनाने के लिए फलों (Fruits for Glowing Skin) की भी मदद ली जा सकती है। इससे, आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक करने में मदद करता है।  साथ ही त्वचा को पोषक तत्व देकर उनका पोषण करता है, नमी प्रदान करता है और स्किन का ग्लो बढ़ाता है।  सेब और केला जैसे साधारण फल भी इस काम में आपकी मदद करते हैं।

स्किन पर हेल्दी ग्लो के लिए करें इन 2 फलों का इस्तेमाल (Fruits for Glowing Skin):

चेहरे पर लगाएं केले का फेस पैक :

केला त्वचा तथा बालों दोनों के सौंदर्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। केले में विद्यमान पोटाशियम तत्व बालों तथा त्वचा दोनों को मुलायम बनाते है। केले का गुदा बनाकर इसे फेस तथा हेयर पैक दोनों में प्रयोग में लाया जा सकता है। बार-बार बालों के रंगने से अन्य रसायनिक उपचारों से बालों को पहुंची क्षति से उभारने में केला अहम भूमिका निभाता है। (Fruits for Glowing Skin)

केले का गुदा या लुगदी को पैक की तरह चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए। केले की लुगदी में अण्डे का पीला भाग या दही मिलाने से इसे हेयर पैक की तरह प्रयोग किया जा सकता है।

ऐप्पल का फेस पैक स्किन को बनाता है हेल्दी:

कच्चे सेब की लुगदी तथा सेब के जूस के प्रतिदिन त्वचा पर 20 मिनट तक लगाकर इसे ताजे पानी से धो डालिए। सेब को पीसकर इसे फेस मास्क में सम्मलित किया जा सकता है। जेई को दही, शहद तथा सेब की लुगदी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस मिश्रण को चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए। (Fruits for Glowing Skin)

एपल सिडार विनैगर बालों की रूसी के उपचार में काफी प्रभावी साबित होता है तथा बालों में चमक लाता है। बालों में शैम्पू के बाद एक मग पानी में 2 चम्मच एपल सिंडार विनैगर का मिश्रण करके इसे बालों को अन्तिम धुलाई के तौर पर प्रयोग कीजिए।

इसके अलावा रोज़ एक सेब खाएं। प्रतिदिन एक सेब के आहार से सौदर्य समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो जाता है।

Lip Care in Winters : सर्दियों में होठों का यूं रखें ख्याल, हेल्दी और सॉफ्ट बनेंगे लिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source