घर पर तैयार करें ये फ्रूट फेशियल, पाएं चेहरे पर पार्लर जैसा निखार

Fruits Facial : गर्मी के सीजन में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं जैसे स्किन टैनिंग, रैशेज, झुर्रियां, फोड़े-फुंसी इत्यादि होने लगती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स के बदले नेचुरल टिप्स अपनाएं, जिससे आपका चेहरे भी चमकेगा और चेहरे पर किसी तरह के साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 23, 2020 8:19 AM IST

Fruits Facial : गर्मी का सीजन अपने साथ त्वचा की कई समस्याओं को लेकर आता है जैसे स्किन टैनिंग, रैशेज, झुर्रियां, फोड़े-फुंसी आदि। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको बेहतर समर स्किन केयर की जरूरत होगी। इसके लिए आप किसी केमिकल प्रोडक्ट्स का यूज ना करें। नेचुरल तरीके से स्किन की खूबसूरती को बरकरार रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप खुद से ही होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती गर्मी में के दिनों में भी बनी रहेगी। आज हम आपको एक ऐसे ही आसान से फ्रूट फेशियल (Fruits Facial) के कुछ स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे इस गर्मी में आपकी खूबसूरती बनी रहे।

घर पर कैसे करें फ्रूट फेशियल (How to make Fruit Facial at Home)

सामाग्री

  • कद्दूकस किया हुआ कच्चा आलू
  • पपीते का गूदा
  • मुल्तानी मिट्टी (सफेद)
  • अर्जुन की छाल
  • दूध
  • नींबू

फ्रूट फेशियल बनाने की विधि

  • दूध में नींबू डालें। इस मिक्सचर से चेहरे की 5 मिनट तक सफाई करें। फिर कॉटन की मदद से चेहरा साफ कर लें।
  • कद्दूकस किए हुए आलू से चेहरे की 5 मिनट तक मसाज करें। इससे आपका चेहरा नेचुरली ब्लीच हो जाएगा।
  • अब पूरे चेहरे पर पपीते का गूदा लगाएं और 10 मिनट तक उसे छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद इस गूदे से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
  • बचे हुए पपीते के गूदे में मुल्तानी मिट्टी, थोड़ी सी अर्जुन की छाल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें।
  • अब अपने चेहरे पर मॉइश्चराइचर क्रीम लगाएं।
  • कोशिश करें कि इस पैक को रात में ही लगाएं। इससे पैक का असर ज्याद देर तक रहेगा।

स्किन और बालों में जान डालता है एलोवेरा बटर, जानें बनाने का सही तरीका

रात में सोने से पहले फॉलो करें ये 5 स्किन केयर टिप्स, चेहरे पर हमेशा रहेगा निखार

Skin Care Tips : क्या आपने कभी की है स्किन फास्टिंग? जानिए इसके फायदे और करने का सही तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source