Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब बालों को नमी नहीं मिलती तो वे रुखे-सूखे नज़र आने लगते हैं और ठंड के मौसम में यह समस्या काफी आम है। सर्दियों की रूखी हवाओं के अलावा ज़ोर से कंघी करना, गीले बालों को कंघी करने, तौलिए से बालों को रगड़ने, बहुत सारा शैम्पू लगाने जैसी आदतों की वजह से भी आपके बाल फ्रिज़ी या बिखरे हुए दिखायी पड़ते हैं। हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही ग़लतियों के बारे में जो आपके बालों को बिखरा-बिखरा दिखा सकती हैं।
1) अपने बालों को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग ना करें: सर्दियों की सुबह गुनगुने पानी से स्नान सबसे अच्छी चीज महसूस हो सकती है, है ना! लेकिन गर्म पानी आपके बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर देता है और आपके बाल रूखे-सूखे और बिखरे हुए लगते हैं। गर्म पानी की की बजाय आप हल्के गुनगुने या सादे-ठंडे पानी से अपने बालों को धोएं। अगर गुनगुना पानी शैम्पू के लिए इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो अपने बालों को अंत में ठंडे पानी से एक बार साफ करें। ठंडे पानी से आपके बालों को चमक मिलती है।
2) ब्लो ड्रायर का उपयोग ना करें: नहाने के बाद बालों को जल्द से जल्द सुखाना आपके लिए काफी सुविधाजनक लग सकता है, खासकर जब आप नहाने के तुरंत बाद बाहर निकलना चाहते हों। ऐसे में आपको बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। जितना हो सके अपने बालों को नैचुरली सूखने दें।
3) तौलिए से अपने बालों को रगड़ना: अपने बालों को तौलिये से रगड़ने से बचें। इसकी बजाय, किसी माइक्रो-फाइबर तौलिए से थपथपा कर सूखाएं और फिर उन्हें हवा में सूखने दें।
4) सीरम लगाए बिना बाहर निकलना: एक हेयर सीरम आपके गीले बालों में नमी में सील करने में मदद कर सकता है। एक अच्छे हेयर सीरम या बादाम के तेल या अर्गन ऑयल जैसे हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस अपने हथेलियों पर सीरम या ऑयल की कुछ बूंदें पलटें, हाथों को रगड़ें और अपने गीले बालों पर इसे लगाएं।