
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 17, 2018 11:42 PM IST
स्किन लाइटनर के बाद स्क्रब का प्रयोग बिल्कुल न करें। © Shutterstock
त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी करती होंगी घर पर खुद से तरह-तरह के स्क्रब का इस्तेमाल, ताकि आप ग्लोइंग, खूबसूरत और साफ-सुथरी त्वचा पा सकें। पर स्क्रब यूज करने का भी एक बेसिक रूल होता है। इन रूल्स को सही तरीके से आप फॉलो नहीं करेंगी, तो त्वचा खूबसूरत होने की बजाय बदरंग भी हो सकती है। स्क्रब चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी प्रयोग किया जाता है। स्क्रब करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें वरना इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं। यह भी पढ़ें- काले अंडरआर्म्स को बेदाग बनाने के लिए, अपनाएं ये 7 ईजी स्टेप्स
इन बातों का रखें ध्यान
- जल्दी-जल्दी स्क्रबिंग करना त्वचा के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह में दो बार से ज्यादा स्क्रब का प्रयोग करने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
- अगर त्वचा सामान्य है तो नहाते समय माइल्ड फेसवॉश से चेहरे को धो लें और फिर स्क्रब का प्रयोग करें। ध्यान रखें, बहुत ज्यादा मात्रा में स्क्रब न लें और इसे सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाएं।
पढ़ें- चेहरे की खूबसूरती बढ़ानी है, तो बनाएं खुद से ये ब्लीचिंग क्रीम
- चेहरे से डेड स्किन सेल्स निकालने और चमक बढ़ाने को पील-ऑफ जेल का प्रयोग किया जाता है। यह केमिकल बॉडी पील त्वचा की ऊपरी पर्त को पहले ही निकाल चुका होता है। ऐसे में अगर स्क्रब का प्रयोग करते हैं तो इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-दाने निकलना, इंफेक्शन होना वगैरह।
- स्किन लाइटनर के बाद स्क्रब का प्रयोग बिल्कुल न करें। स्किन लाइटनर में मौजूद केमिकल त्वचा की ऊपरी पर्त को नुकसान पहुंचा देती हैं, जिससे स्क्रब करने पर इसका प्रतिकूल प्रभाव त्वचा पर दिखता है। इस दौरान स्क्रब करने से त्वचा में सूजन और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।