... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 6, 2018 6:14 PM IST
कठोर चीजों जैसे कलम, चम्मच पकड़ने और हाथों से कुछ भी करने में मुश्किल होती है। . © Shutterstock
हाथ हमारे शरीर के वो अंग हैं जो अधिकतर चीजों के संपर्क में आते हैं और जब उनकी देखभाल करने की बात आती है, तो हम अनदेखा करते हैं। हम इन्हें धोते हैं लेकिन क्या यह पर्याप्त है? हमारी खुद की लापरवाही कभी-कभी स्किन पीलिंग की समस्या का कारण बनती है जिससे हाथ ख़राब दिखने लगते हैं। हालांकि, ज़रूरी नहीं कि इसमें हमेशा दर्द महसूस हो लेकिन लगातार त्वचा छिलती रहने से आपके लिए रोज़मर्रा के काम करना मुश्किल हो सकता है। इसी तरह कलम या चम्मच पकड़ने में भी मुश्किल होती है। हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं जिसकी मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
गर्म पानी में हाथ भिगोएं
गर्म पानी का एक बड़ा कटोरा लें। आप इस पानी में थोड़ा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अपने हाथों को 10 मिनट तक भिगोएं और फिर उन्हें सूखने दें। जब आपके हाथ सूख जाएं तब कोई अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएं। यह आपके हाथों की त्वचा को नरम बना देगा और ड्राई स्किन से राहत मिलेगी।
विटामिन ई तेल की मालिश
अपने हाथों को गर्म पानी में 10-15 मिनट तक भिगोएं और फिर उन्हें सुखाएं। अपने हाथों को सूखने के लिए एक नरम कपड़े का प्रयोग करें, और फिर अपने हाथों को मालिश करने के लिए विटामिन ई तेल का प्रयोग करें। विटामिन ई आपके हाथों को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखेगा। आप ऑलिव ऑयल भी उपयोग कर सकते हैं। यह आपके हाथों को प्रकृतिक तरीके से मॉइस्चराइज़ करेगा।
ओट्स
थोड़े ओट्कुस लेकर उन्हें गर्म पानी से भरे एक बड़े कटोरे में भिगो दें। जब ओट्स या जई मुलायम हो जाए तब कटोरे में अपने हाथ डुबोएं और इसे 10 से 15 मिनट तक यूं ही रखें। उसके बाद अपने हाथों को साफ पानी से धो लें और इसे सूखने दें। फिर किसी हल्के मॉइस्चराइज़र से हाथों की मालिश करें। अगर आपकी समस्या बहुत गंभीर है, तो आप इसे बेहतर परिणामों के लिए हर दिन कर सकते हैं।
खीरा
यह हाथों को नरम और सुन्दर बनाने के साथ स्किन पीलिंग से राहत भी दिलाताहै। एक ताज़ा ककड़ी लें और उसके टुकड़े काटें। अपने हाथों पर यह स्लाइस रगड़ें और रस को अपने हाथों पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर अपने हाथों को गर्म पानी से धोएं और विटामिन ई तेल के साथ अपने हाथों की मालिश करें।