... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 5, 2018 10:58 AM IST
डायबिटीज में पैरों की संक्रमण हो सकता है खतरनाक। © Shutterstock
सूखी, खुरदुरी और सख्त एडि़यां किसी की भी अच्छी नहीं लगतीं। यह सिर्फ सौंदर्य ही नहीं बल्कि, स्वास्थ्य का भी हिस्सा है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जरूरी है कि सिर से पांव तक अपनी सफाई का ध्यान रखें। पर यदि आप किसी रोग से पीडि़त हैं तो यह और भी जरूरी हो जाता है। खासतौर से डायबिटीज से पीडि़त व्यक्तियों के लिए फटी हुई एडि़यां संक्रमण का कारण बन सकती हैं।
क्या है नुकसान
फटी हुई एडि़यां देखने में तो खराब लगती ही हैं, अगर इनकी लापरवाही की जाए तो इन दरारों से खून भी आने लगता है। खासतौर से मानसून के सीजन में इन्हें संभालना और मुश्किल हो सकता है। इसलिए जरूरी है पैरों के इस हिस्से की सफाई को भी अपने डेली रूटीन में शामिल करें।
डायबिटीज में हो सकती है मुश्किल
यदि आपको शुगर की बीमारी हो तब तो एड़ियों का फटना आपको और भी मुसीबत में डाल सकता है, इससे संक्रमण और घाव होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आपको कोई बीमारी हो या न हो, पैरों और एड़ियों की सफाई रखने को आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर ही लें।
यह भी पढ़ें - मेकअप की गलतियों को ऐसे करें मैनेज
अपनाएं ये टिप्स
यह भी पढ़ें - लाजवाब ब्यूटी प्रोडक्ट है शहद, जानें इसके फायदे
यह भी पढ़ें -पोषण का खजाना है यह खास रंग