
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 18, 2020 9:31 AM IST
सफेद होने से बचाना है बालों को, तो खाएं ये फूड्स। © Shutterstock.
Foods to Prevent Grey Hair: ज्यादातर भारतीय महिलाएं कभी न कभी बाल झड़ने की समस्या से परेशान होती हैं। बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण पोषक तत्वों की कमी है। आप आहार में कुछ चीजों को शामिल करके बालों को मजबूत बना सकते हैं और समय से पहले सफेद (foods to prevent grey hair) होने से रोक सकते हैं।
महिलाओं में बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण आयरन की कमी है। ये मीनोपॉज के बाद ज्यादा होता है। पालक में आयरन और दूसरे विटामिन काफी मात्रा में होते हैं जो बालों को मजबूत रखते हैं और उनका झड़ना रोकते हैं।
इनमें बेटा-कैरोटीन और विटामिन ए मौजूद होता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार होते हैं। साथ ही, ये बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करते हैं।
अंडे में प्रोटीन अधिक होता है। ये बायोटिन (biotin) का अच्छा स्रोत है। बायोटिन हेयर शाफ्ट की रक्षा करता है। एनिमल स्टडी में ये बात सामने आई है कि बायोटीन बालों की देखभाल और उन्हें चमकदार व लंबे बनाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
अखरोट इकलौता नट है जिसमें बायोटीन और विटामिन बी होता है। ये तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को जड़ से मजबूत रखते हैं, जिससे वो झड़ते नहीं है।
होममेड फेस स्क्रब में भूलकर भी ना करें इन 4 हार्श चीजों का इस्तेमाल, त्वचा को हो सकता है नुकसान
दालों में प्रोटीन भारी मात्रा में होता है। ये बालों के सेल डिविजन में मदद करता है। इनमें मौजूद फोलिक एसिड बालों की जड़ों को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे बाल हेल्दी और मजबूत रहते हैं।
प्रोबायोटिक दही खाने से आपके बालों को बहुत लाभ होता है। एनिमल स्टडी में ये बात सामने आई कि ये बालों को ज्यादा शाइनी और मजबूत बनाता है।
Causes of Hair Fall: ये हैं वो 6 मुख्य कारण जिनसे टूटते-झड़ते हैं आपके बाल
Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स