लगाने से नहीं खाने से दूर होंगे डार्क सर्कल्स! जानें ऐसे 4 फूड्स जिनका रोज सेवन करने से दूर हो जाते हैं काले घेरे

Dark circles removal: आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या को सिर्फ घरेलू उपाय व दवाएं लगाकर दूर नहीं किया जा सकता है, इसके लिए आपकी डाइट भी अच्छी होनी चाहिए। इस लेख में जानें 4 ऐसी खाने-पीने की चीजों के बारे में, जिनकी मदद से डार्क सर्कल को दूर किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 4, 2022 12:54 PM IST

dark circles vitamin deficiency: आंखों के नीचे काले घेरे बनना सबसे ज्यादा परेशान कर देने वाली स्किन प्रॉब्लम्स में से एक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आंखों के नीचे की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है और कुछ भी लगाने से कई बार समस्या उल्टा बढ़ जाती है। इसलिए डॉक्टर डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए किसी भी प्रकार के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं। वहीं कई बार तो डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं भी आंखों के नीचे की त्वचा में सूजन व जलन पैदा कर देते हैं। इसलिए अगर आपको लगाने की बजाय कोई खाने की चीज मिल जाए, जिससे डार्क सर्कल को दूर किया जा सके तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें लगाकर नहीं बल्कि खाकर ही आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर किया जा सकता है। (how to remove dark circles)

1. सिट्रस फ्रूट (Citrus fruits for dark circle)

कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जो आपके पेट की हेल्थ के साथ-साथ स्किन हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इन फलों में सबसे पहले खट्टे फलों (Citrus fruits) का नाम आता है, जैसे संतरा, मौसमी, गलगल और नींबू आदि शामिल हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान हैं, तो आज से ही ये फल खाना शुरू कर दें। रोजाना सिर्फ एक सिट्रस फ्रूट का सेवन करके भी डार्क सर्कल जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

2. हरी सब्जियां (Green vegetables for dark circle)

अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करने से फायदे के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन इन सब्जियों का सेवन करने से कई स्किन बेनिफिट्स भी मिलते हैं। रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। हरी सब्जियां खाने से त्वचा का टेक्सचर भी सुधरता है।

3. बेरीज (Berries to reduce dark circle)

बेरीज खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं, इनके स्वास्थ्य लाभ भी उतने ही होते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि स्किन को सुरक्षित रखने के लिए भी बेरीज बेहद फायदेमंद होती हैं। ब्लू बेरीज में मौजूद ओमेगा-3 और अलग-अलग विटामिन स्किन को हेल्दी बनाते हैं, जिससे डार्क सर्कल जैसी समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है।

4. विटामिन ई फूड्स (Vitamin to reduce dark circle)

स्किन के लिए विटामिन बेहद जरूरी होते हैं, इसलिए जिन लोगों को डार्क सर्कल की दिक्कत है उनके लिए विटामिन ई फूड्स खाना बहुत जरूरी है। आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने के लिए आप सिट्रस फ्रूट्स के साथ-साथ बादाम, पीनट बटर, हरी सब्जियां, आम व कीवी आदि को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source