गर्मियों में भी लंबे समय तक टिका रहेगा मेकअप, बस एक्सपर्ट की इन टिप्स को करें फॉलो

Summer Makeup Tips: गर्मियों में अपने मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : April 26, 2024 4:33 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Summer Makeup Tips: गर्मी के मौसम में धूप और पसीने के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं होना आम है। इसके अलावा, इस मौसम में एक चीज जो सबसे ज्यादा मुश्किल लगती है, वो है मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना। गर्मियों में धूप में बाहर निकलते ही पसीने की वजह से मेकअप मेल्ट होना शुरू हो जाता है। इसकी वजह से पूरा लुक खराब हो जाता है और चेहरे पर पैच नजर आने लगते हैं। अगर आप भी इसी परेशानी की वजह से गर्मियों में मेकअप करने से हिचकिचाती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। गर्मियों में मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग कैसे बनाएं? इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट अंशिका सिंह से बात की। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपका मेकअप गर्मी में भी लंबे समय तक टिका रहेगा।

स्किन को मॉइश्चराइज करें

चाहे सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। कई लोग गर्मी में मॉइश्चराइजर लगाए बिना ही मेकअप अप्लाई कर लेते हैं। इससे जल्दी पसीना आने के कारण मेकअप मेल्ट होने लगता है। इससे बचने के लिए गर्मियों में लाइट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

प्राइमर का यूज करें

अगर आप चाहती हैं कि गर्मी में आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, तो इसके लिए एक अच्छा प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है। यह स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को बैलेंस करता है, जिससे मेकअप जल्दी खराब नहीं होता।

ऑयल फ्री फाउंडेशन चुनें

गर्मी में मौसम में फाउंडेशन बहने का सबसे ज्यादा डर होता है। ऐसे में, आपको लाइट वेट वाला ऑयल फ्री फाउंडेशन यूज करना चाहिए। इसके साथ ही, गर्मियों में फाउंडेशन की ज्यादा हैवी लेयर न लगाएं।

वाटरप्रूफ आई मेकअप

गर्मी के मौसम में आपको वाटरप्रूफ आई मेकअप का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए आप वॉटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो लंबे समय तक टिका रहे।

फेस पाउडर लगाएं

गर्मियों में मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए इसे फेस पाउडर से सेट करना जरूरी होता है। इससे पसीने से मेकअप जल्दी मेल्ट नहीं होगा और लंबे समय तक ग्लो बरकरार रहेगा।

मैट लिपस्टिक लगाएं

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा सा लगता है। गर्मियों में आपको लिक्विड लिपस्टिक के बजाय मैट लिपस्टिक या टिंटेड लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, लिक्विड लिपस्टिक लगाने पर पसीने से बहने का डर रहता है। वहीं, मैट लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहती है।

Disclaimer: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम है, तो त्वचा पर किसी भी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source