... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 21, 2018 5:37 PM IST
ईद पर जहां सभी तैयार हैं अपनी खुशियां मनाने के लिए, वहीं आपका चेहरा भी चमकना चाहिए चांद की तरह। अकसर काम की थकान, ओवरबर्डन और संतुलित डायट न होने की वजह से चेहरा मुरझाने लगता है। अगर आप भी चाहती हैं कि इस फेस्टिव सीजन में आपका चेहरा चांद सा निखरे, तो अपनाएं ये आसान टिप्स।
एंटीऑक्सीडेंट फूड
झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार जरूरी है, यह फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। झुर्रियों से बचने के लिए ब्लैक बेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्ल्यू बेरी, क्रैनबेरी और आर्टीचोक का सेवन करें।
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, दिखेंगी गॉर्जियस
तरल पदार्थ
चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए पानी से बेहतर कुछ भी नहीं, यह शरीर के विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है। आप हर्बल टी, सूप, फल व सब्जियों का जूस पी सकती हैं, क्योंकि जिनमें 10 प्रतिशत पानी होता है। यह त्वचा पर चमक भी लाता है और कसावट भी। दिनभर में नियमित रूप से कम से कम डेढ़ लीटर पानी जरूर पिएं।
यह भी पढ़ें - इन आयुर्वेदिक उपचारों को आजमाएंगे तो नहीं गिरेंगे बाल
प्रोटीन
प्रोटीन भी त्वचा के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए अपने भोजन में नियमित रूप से प्रोटीन लें। अपने भोजन में सफेद मीट, मछली, अंडा, दूध, दही, पनीर, सोयाबीन, और दालों को शामिल करें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होगा। क्योंकि प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ के सेवन से त्वचा की कोशिकाओं के निर्माण में वृद्धि होती है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.