... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : November 30, 2018 12:52 PM IST
इस मौसम में त्वचा सूख जाती है और इसका सबसे अधिक प्रभाव कोहनी, घुटने और ऐड़ी पर दिखाई देता है, जिससे निजात पाने के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ ने कुछ सुझाव दिए हैं। © Shutterstock.
सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा के लिए मुश्किल घड़ी आ जाती है और इस दौरान सही देखभाल न होने पर त्वचा फटने लगती है। इस मौसम में त्वचा सूख जाती है और इसका सबसे अधिक प्रभाव कोहनी, घुटने और ऐड़ी पर दिखाई देता है, जिससे निजात पाने के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ ने कुछ सुझाव दिए हैं। यह भी पढ़ें - जानिए क्या है टी ट्री ऑयल, सौंदर्य के लिए जिसे माना जाता है खास
ग्रीन टी है बेहतर
वीएलसीसी के डर्मेटोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट व कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. डीजेएस तुला ने कहा, "त्वचा का सर्दियों में बचाव करने के लिए यह जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन किया जाए। इससे आपके शरीर में नमी बनी रहती और सूखेपन से बचाव होता है। ठंड के मौसम में कॉफी और चाय से परहेज करें, क्योंकि ये त्वचा की सुंदरता के लिए सहायक नहीं हैं। ग्रीन टी एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।"
यह भी पढ़ें – क्या पीरियड्स में रात में बाल धोना होता है नुकसानदायक? जानें सच्चाई
तेल आधारित क्लिंजर का करे प्रयोग
उन्होंने कहा, "गर्मी हो या सर्दी त्वचा की सफाई अनिवार्य है। अगर त्वचा साफ करने के बाद थोड़ी कठोर हो जाती है, तो शायद इसका मतलब यह हो सकता है कि त्वचा पर इस्तेमाल किया गया क्लिंजर सही नहीं है। सर्दियों में तेल आधारित क्लिंजर का प्रयोग करें, क्योंकि यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है।"
यह भी पढ़ें – दिन में कितनी बार फेस क्लींजिंग करना होता है ठीक
गर्म पानी है नुकसानदायक
डॉ. डीजेएस तुला ने कहा, "गर्म पानी से स्नान करने से बचें और कम गर्म पानी का उपयोग करें। ठंडे पानी से स्नान करना त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। स्नान करने के बाद मॉइस्चराइजिंग आवश्यक है, अन्यथा त्वचा की सतह पर दरारें दिखाई दे सकती हैं।" उन्होंने कहा कि सर्दियों में लोग शरीर को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं, पर यह त्वचा के सूखेपन का कारण बन सकता है, इसलिए हीटर के पास ज्यादा देर तक न बैठें और छोटे अंतराल के बाद खुले में जाएं।
ब्लीच है घातक
महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए ब्लीच का उपयोग करती हैं। ब्लीच एक भयानक रसायन है जो त्वचा से प्राकृतिक तेल को सोखता है, जिससे त्वचा छिल और जल जाती है। इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। डॉ. तुला ने कहा कि यह सोच गलत है कि सर्दियों में सूरज कि किरणों से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है, ऐसा नहीं है और गर्मियों में सनस्क्रीन लगाना जितना आवश्यक है उतनी ही सर्दियों में भी है। बहुत से लोग मानते हैं कि सर्दियों के अंधेरे दिनों में सूर्य नहीं होता है, लेकिन वास्तव में सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें बादलों को पार कर सकती हैं और नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए घर से बहार जाने से शरीर पर स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें– जानिए क्या है जिलेटिन और कैसे किया जाता है सेहत के लिए इसका इस्तेमाल
जरूर लें हेल्दी डायट
उन्होंने कहा, "सर्दियों में फल, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती है और साथ-साथ आपकी त्वचा को चमकने में भी मदद करती है। त्वचा की सुंदरता के लिए गाजर का सेवन करें। यह विटामिन-ए का समृद्ध स्रोत है और यह आपके लिए सुंदरता के एजेंट जैसा है। मछली, अंगूर, एवोकैडो ब्रोकोली और बेरी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।"