... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : October 22, 2018 12:15 PM IST
मेंहदी की ही तरह बरसों पुराने हैं उसकी रंगत को गहरा करने के ये उपाय। © Shutterstock
कहते हैं मेहंदी का रंग जितना गहरा चढ़े, पिया का प्यार उतना ही ज्यादा मिलता है। पर कई बार ऐसा भी होता है कि मेंहदी का रंग चढ़ ही नहीं पाता। निश्चित रूप से जैसे प्यार पाने के लिए धैर्य की जरूरत होती है, उसी तरह मेंहदी का रंग हाथों पर गहरा चढ़े, इसके लिए भी धैर्य की जरूरत होती है। और भी हैं कुछ टिप्स, जिनसे पिया के प्यार की तरह आपकी हथेलियों पर खिल उठेगा मेहंदी का रंग।
यह भी पढ़ेें -अपनाएंगी ये तरीका, तो कुछ ही दिनों में निखर जाएगी त्वचा
शुभ है मेहंदी का शगुन
मेहंदी लगाना न केवल सोलह श्रृंगार में से एक है, बल्कि इसे शुभ शगुन के तौर पर भी देखा जाता है। हमारे देश में कोई भी खास मौका हो, हाथों में मेंहदी रचाए बिना पूरा नहीं माना जाता। पर मेंहदी तभी खूबसूरत लगती है, जब उसका रंग गहरा हो और यह सही से रचे। मेहंदी का एक खास गहरा लाल रंग होता है जो हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है।
यह भी पढ़ेें- स्वास्थ्य ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी खास है त्रिफला
मेहंदी होगी अच्छी, तो रचेगी भी अच्छी
मेहंदी लगवाने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि मेहंदी अच्छी क्वालिटी की हो। उसमें किसी तरह के केमिकल की मिलावट न हो। कई बार ऐसा होता है कि मेहंदी लगी तो बहुत अच्छी होती है लेकिन सही से न रचने के कारण खूबसूरत डिजाइन भी खिलकर नहीं आ पाता। यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपकी मेंहदी का घोल अच्छे से तैयार किया गया हो। यह भी पढ़ेें- खूबसूरती और आकर्षक दिखने का राज छिपा है इन फूलों में, ऐसे करें इस्तेमाल
मेहंदी की रंगत बढ़ाने के उपाय
बाजार से लगवा रहीं हैं मेहंदी, तो पहले यह भी जान लें