वीकेंड पर अपनाएं ये टिप्‍स, सुंदर दिखेंगी जांघें

शॉर्ट्स पहननी हैं तो अपनाएं ये टिप्‍स, दिखेंगी और भी आकर्षक।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 10, 2018 4:48 PM IST

हर रोज की भागदौड़ में शरीर का यह हिस्‍सा सबसे ज्‍यादा नजरंदाज हो जाता है। आप चाहें इंडियन ड्रेसेज पहनती हों या वेस्‍टर्न, सभी में यह हिस्‍सा ढका ही रहता है। जिसकी वजह से इसकी तरफ ध्‍यान कम ही जाता है। पर जब शॉट्र्स पहननी हों तो फील होता है इनका मैलापन।

ये हो सकती है वजह

जांघें काली क्यों होती हैं इसकी वजह बार बार का घर्षण है। आप जब चलती हैं तो आपके पैरों के बीच टकराव होता है, इससे भीतरी त्वचा काली पड़ जाती है। जिसकी वजह से जांघें काली दिखने लगती हैं। आपकी जांघों के काला होने के पीछे दूसरा कारण है कपड़े का फेब्रिक। आपकी जांघों पर अधिकतर जींस रहता है। यह मोटा और खुरदुरा होता है। कॉटन के कपड़े की तरह यह आपकी त्वचा को सुकून नहीं देता। इस असुविधा की वजह से भी जांघें काली पड़ जाती हैं।

जांघों को उजला करने के लिए अपनाएं ये उपाय

  1. नींबू और दही : नींबू को नेचुरल ब्लीच है। खूबसूरती के मामले में दही भी पीछे नहीं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन मतलब जांघों के कालेपन पर डबल वार। इन्हें मिक्स कर लगाएं कालापन धीरे-धीरे दूर होगा। इस मिक्चर को आधा घंटे लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस प्रक्रिया को जरूर अपनाना चाहिए।
  2. शहद, नींबू और तेल : शहद अपनी तरह का अनोखा तत्व है। यह छूने में कोमल है लेकिन काम एक्सफोलिएशन का करता है। यह आपके डेड स्किन सेल्स हटा में मदद करता है। साथ ही स्किन के सेल्स को नया जीवन भी देता है। वहीं ऑलिव ऑइल त्वचा को नर्म और कोमल बनाता है। एक समान मात्रा में नींबू का तेल, हनी और तेल लेकर मिक्स करें। इस पेस्ट को जांघो पर लगाएं और 20 मिनिट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। तीन से चार बार में ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा।
  3. चावल का पानी : लगता तो यह बेकार सा है पर है यह बहुत फायदेमंद। कई लोगों की सेंसिटिव स्किन होने के कारण उन्हें नींबू के उपयोग से खुजली और जलन की समस्या आती है। ऐसे में चावल का पानी आपके लिए बढ़िया है। सिर्फ थोड़ा चावल बनाएं जिसमें नमक और तेल न मिलाएं। इसके पानी को संभाल कर रख लें। इसे ठंडा होने दें और एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे अपनी जांघों पर स्प्रे करते रहें। इसके बाद इसे पानी से धोने की भी जरूरत नहीं। बस कपड़े पहनने से पहले जांघों को अच्छे से सुखा लें।
  4. बेसन और ऐलोवेरा : बेसन और ऐलोवेरा ब्‍यूटी के लिए रामबाण हैं। जांघों के लिए भी आप इसे अपनाकर सकती हैं। आपको इन्हे मिलकर जांघ पर लगाकर 20 मिनिट सूखने देना है। फिर धो लीजिए। लगातार दो तीन हफ्तों तक इस प्रक्रिया को फॉलो करके देखें, असर साफ दिखाई देने लगेगा।
  5. हाइड्रोजन पैरॉक्साइड : हाइड्रोजन पैरॉक्साइड का इस्तेमाल घाव धोने में किया जाता है। यह कीटाणु नाशक है। जांघों को उजला बनाने के लिए रूई को हाइड्रोजन पैरॉक्साइड से थोड़ा गीला करें और अपनी जांघों पर लगा लें। इस प्रयोग से जर्म्स और बैक्टीरया ख़त्म होते हैं और कालापन भी दूरा होता है। परंतु इसके उपयोग से पहले खुद पर इसकी सेंसिटिविटी चेक कर लें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.