Home Remedies For Foot Care: इन घरेलू नुस्‍खों से करें अपने पैरों की देखभाल, नहीं फटेंगी एड़‍ियां

पैरों पर जहां गहरे निशान पड़ जाते हैं, वहीं उनकी स्किन भी डल हो जाती है। दौड़ते-भागते आपको यह ख्‍याल ही नहीं रहता कि आप अपने पैरों पर कितना अत्‍याचार कर रही हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 30, 2018 5:26 PM IST

चेहरे और स्‍टाइल के लिए तो आप बहुत कुछ करती हैं। पर कर देती हैं अपने पैरों को नजरंदाज। इसलिए पैरों पर जहां गहरे निशान पड़ जाते हैं, वहीं उनकी स्किन भी डल हो जाती है। दौड़ते-भागते आपको यह ख्‍याल ही नहीं रहता कि आप अपने पैरों पर कितना अत्‍याचार कर रही हैं। अगर आप भी अपने पैरों को बनाना चाहती हैं फूलों से कोमल तो घर में ही अपनाएं पेडीक्‍योर के ये पार्लर वाले टिप्‍स।

  • सुंदर पैरों के लिए जरूरी हैं कि सप्‍ताह में एक बार पेडीक्‍योर जरूर करें।
  • नेलपालिश लगाने का शौक है तो उसे शाम को सोने से पहले उसे रिमूव कर दें। वरना नाखून पीले पड़ जाते हैं।
  • पेडीक्‍योर के लिए पहले एक गहरे टब में हल्का गुनगुना पानी लें।
  • इसमें चुटकी भर सोडा (खाने वाला), थोड़ा-सा शैम्पू तथा हाइड्रोजन पेराआक्सॉइड की कुछ बूंदें मिला कर पानी में झाग बनाएं।
  • अब 10 मिनट तक अपने दोनों पैरों को इसमें डुबो कर रखें। ऐसा करने से शारीरिक थकान, पैरों का दर्द दूर हो जाता है और आप बहुत बढ़िया महसूस करते हैं।
  • फिर किसी मुलायम ब्रश से पैरों, एड़ियों और नाखूनों को हल्के-हल्के रगड़ें। जिससे आपके पैरों की मृत त्वचा हट जाएगी।
  • पैरों को अच्छे से रगड़ लेने के बाद पानी के घोल से बाहर निकाल कर तौलिए से पोंछकर सुखा लें।
  • अब आप क्रीम से पैरों और एड़ियों की कुछ देर तक मसाज करें। जिससे आपके पैरों को बहुत आराम मिलेगी।

  • अगर आपके नाखून बहुत बड़े हो तो उन्हें नेल केटर से काट कर बराबर कर लें।
  • फिर नेलफ़ाइलर द्वारा नाखूनों को घिसकर अच्छे से सेट कर लें।
  • अब पैरों को एक बार फिर से झाग के पानी में डुबो कर पोंछ लें।
  • पैडीक्योर करने के बाद पैरों को अच्छा लुक देने के लिए नेल पालिश लगाएं।
  • नाखूनों को सुखाने के लिए किसी साफ़ सूती कपड़े से पोछ लें।
  • नेलपालिश को प्रयोग करने से पहले उसकी शीशी को अच्छी तरह से हिला लें।
  • पैरों को एक दम सीधा रखकर ब्रश के द्वारा नाखूनों पर धीरे-धीरे नेल पालिश लगाएं।
  • नेल पॉलिश लगाने के लगभग पांच मिनट बाद जब यह सूख जाए तब उसके बाद दूसरा कोट लगाएं।
  • प्रतिदिन रात को सोने से पहले पैरों को साबुन से धोकर उन पर कोई क्रीम लगाकर हल्का मसाज अवश्य कर लिया करें।

पैरों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय

  1. एक चम्मच शहद में 1 अंडे की सफेदी, 1 छोटा चम्मच गिलीसरी और बाजरे का आटा मिलाकर हाथ-पैरों पर लगाएं। लगभग 10 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फ़र्क नज़र आने लगेगा।
  2. एड़ियां बहुत अधिक फट जाए तो मोम को पिघलाकर पैरों में लगाने से फटी हुई एड़ियों को राहत मिलती है।
  3. एड़ियां ज़्यादा फट जाएं तो फटी हुई एड़ियों को भरने के लिए जैतून के तेल में थोड़ा लाहौरी नमक मिलाकर मालिश करने से कुछ ही दिनों में फटी एडि़यों से राहत मिलती है।
  4. हाथों या पैरों पर यदि काले निशान पड़ जाएं तो नींबू के छिलके को या आलू को घिसकर उस स्थान पर रगड़ने से निशान मिट जाएंगे।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.