Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपको बहुत पसीना आता है तो केराटिन ट्रीटमेंट के बाद ये हेयरकेयर टिप्स करें फॉलो!

अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो आपके बाल keratin treatment के बाद सेट नहीं होगें।

अगर आपको बहुत पसीना आता है तो केराटिन ट्रीटमेंट के बाद ये हेयरकेयर टिप्स करें फॉलो!

Written by Editorial Team |Published : September 11, 2017 4:16 PM IST

केराटिन ट्रीटमेंट (Keratin treatment) आपके बालों को मैनेजेबल, नर्म-मुलायम, सुलझे हुए और चमकदार बनाता है। यह केमिकल्स की मदद से आपके कर्ल को नरम बनाता है, और आपके लुक्स को कुछ महीनों के लिए मेंटेन करने में मदद करता है। मानसून सैलून एंड स्पा के क्रिएटिव डायरेक्टर रॉड एंकर सलाह देते हैं कि केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बालों को 72 घंटों तक हेयर एसेसरीज़, पानी या नमी का उपयोग न करें। क्योंकि इससे आपकी केराटिन की प्रक्रिया में गड़बड़ी आ सकती है। लेकिन अगर आपके सिर की त्वचा में पसीना आ रहा है तो आपको क्या करना चाहिए? इसी से जुड़ी कुछ टिप्स हम यहां लिख रहे हैं

ऐसी गतिविधियों से बचें जिनसे आपको पसीना आता है: यदि आपको बहुत ज़्यादा पसीना आता है, तो सबसे अच्छा यह है कि आप पहले 2-4 दिनों तक ऐसे काम न करें जिससे आपको पसीना आता हो। ट्रीटमेंट के बाद आपको कुछ समय तक आपको अपने बालों को गीला होने से बचाना होगा। इसलिए घर के काम, खेल-कूद या व्यायाम जैसे पसीना आनेवाले काम न करें, जिससे आपको बाद में पछतावा हो सकता है।

अपने बाल न बांधे: आपके बालों में पसीना लगने से बचने के लिए अपने बालों को टाई या क्लिप न करें, क्योंकि इससे आपके बाल चिपक सकते हैं। अपने बालों को खोलकर रखें। यदि आपकी खोपड़ी में पसीना आता है तो सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने बालों को सूखाने की कोशिश करें।

Also Read

More News

एडवांस फ़ार्मुलों का उपयोग करें: अगर आपको यह लगता है कि आप 4 दिन तक पसीने से बच नहीं सकते हैं तो अपने डायटिशन से कुछ एडवांस फॉर्मूलों के बारे में पता करें जो 24 घंटे के भीतर सेट हो सकें। हालांकि, ये सभी एडवांस हेयर फॉर्मूले बालों को गहरे रंग देने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं, इसलिए एडवांस हेयर फॉर्मूलाज़ इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने विशेषज्ञ से सही तरह से परामर्श करना चाहिए।

अपने चेहरे से अपने बालों को दूर रखें: एक बार आपके केराटिन ट्रीटमेंट सेट हो जाता है, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने बाल अपने चेहरे से दूर रखें। इसलिए यदि आप धूप में बाहर निकलती हैं या बाहर काम कर रही हैं; तो अपने बालों को इकट्ठा करके एक चोटी में बांध लें।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More